90 साल का गौरव: सर्विसेज क्लब में धूमधाम से हुआ पारिवारिक होली मिलन, मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब और मेहता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘पारिवारिक होली मिलन समारोह’ हर्षोल्लास और रंगों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर को और भी ऐतिहासिक बना दिया क्लब की स्थापना के 90 गौरवमयी वर्ष पूर्ण होने के उत्सव ने, जिसे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं क्लब सचिव गजेंद्र कुमार ने किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि और सचिव ने सपरिवार केक काटकर क्लब की 90 वर्षों की सफल यात्रा का जश्न मनाया। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में अब घर-घर पहुंचेगी स्वच्छता: कूड़ा उठाने के लिए सड़कों पर दौड़ेंगी 55 नई ई-रिक्शासमारोह में क्लब के पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अमित गर्ग, संयुक्त सचिव पंकज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश गोयल (एडवोकेट), पूर्व सचिव भुवनेश गुप्ता, देवेन्द्र कुमार गर्ग, अमित अरोरा, आयुष गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गौरव स्वरूप, अशोक सरीन, डॉ. डी.एस. मलिक और डॉ. हेमंत सहित अन्य सम्मानित सदस्य शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां