हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

On

सूरत। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक ड्रग्स एटोमिडेट को हर्बल और फार्मास्युटिकल उत्पादों के नाम पर दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में अवैध रूप से भेजने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सूरत के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

एटीएस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि सूरत के तीन व्यापारी मुंबई एयरपोर्ट के एयर कार्गो के जरिए मलेशिया और थाईलैंड में ड्रग्स भेज रहे थे। आरोपित कंसाइनमेंट पर एलोवेरा पाउडर, गिनोपोल-24 पाउडर और अन्य हर्बल उत्पादों के नकली लेबल लगाकर कस्टम अधिकारियों की नजर से बचने की कोशिश करते थे। इसके लिए फर्जी शिपिंग और कस्टम दस्तावेज भी तैयार किए जाते थे।

महंगी दवाइयों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, जरूरत पड़ी तो करूंगा भूख हड़ताल: सुमित खेड़ा ये भी पढ़ें  महंगी दवाइयों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, जरूरत पड़ी तो करूंगा भूख हड़ताल: सुमित खेड़ा

जांच में निकुंज हरेशभाई गढ़िया (28), चेतन कनुभाई वावड़िया (28) और भौतिक दामजीभाई पदमणी (32) के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार निकुंज गढ़िया ने करीब 50 किलो एटोमिडेट पाउडर हर्बल पाउडर के नाम पर मलेशिया भेजा था जबकि चेतन वावड़िया ने करीब 50 किलो पाउडर ‘गिनोपोल-24’ के नाम से मलेशिया और थाईलैंड एक्सपोर्ट किया था। भौतिक पदमणी ने करीब 25 किलो ड्रग्स एलोवेरा पाउडर के रूप में विदेश भेजा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,000 से 5,000 डॉलर प्रति किलो बताई जा रही है।

खाड़ी देशों में युद्ध का साया: सांसद चंदन सिंह चौहान ने प्रवासियों के परिजनों से की मुलाकात, सुरक्षा का दिलाया भरोसा ये भी पढ़ें  खाड़ी देशों में युद्ध का साया: सांसद चंदन सिंह चौहान ने प्रवासियों के परिजनों से की मुलाकात, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

एटीएस ने मुंबई कस्टम्स और कूरियर कंपनी फेडेक्स की मदद से संदिग्ध कंसाइनमेंट को रोका। रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी टेस्ट में जब्त पाउडर के एटोमिडेट होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में मलेशिया के ड्रग्स कार्टेल से जुड़े चुआ झी जुआन नामक व्यक्ति से संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है।

गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बीडीएस ने की सघन जांच ये भी पढ़ें  गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बीडीएस ने की सघन जांच

मामले में गिरफ्तार आरोपित को सूरत जिला अदालत में पेश किया गया, जहां एटीएस ने 10 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी। हालांकि बचाव पक्ष के वकील केतन रेशमवाला ने अदालत में दलील दी कि जिस पाउडर का जिक्र किया गया है वह भारत में प्रतिबंधित नहीं है और इसकी खरीद-बिक्री तथा निर्यात पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कच्चे माल के जीएसटी बिल और बैंक खातों की जानकारी जांच एजेंसी को दे दी गई है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपित को मंगलवार सुबह 11 बजे तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। फिलहाल एटीएस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर में दहेज की खातिर एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

सूरत। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक ड्रग्स एटोमिडेट को हर्बल और फार्मास्युटिकल उत्पादों के नाम पर दक्षिण-पूर्व...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मारपीट से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम के राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को उस समय तनाव फैल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मारपीट से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

हरियाणा के सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 13 मजदूर झुलसे

जींद। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के भाट कॉलोनी स्थित होली रंग बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को शॉर्ट...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा के सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 13 मजदूर झुलसे

उत्तर प्रदेश

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

सहारनपुर। मण्डी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मण्डी समिति परिसर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने जयदुर्गा राईस ट्रेडर्स की दुकान में सेंध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं