रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर में पांच की मौत, 30 घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिमगा के पास एक यात्री बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की एक बस शुक्रवार सुबह 11 बजे दरचुरा के पास सवारी उठाने के लिए धीमी हुई। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और इसमें बैठे 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत पास के सीएचसी सिमगा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया था। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। साथ ही, एक बच्ची भी इस हादसे की चपेट में आ गई। अब तक हादसे में मृतकों की कुल संख्या पांच बताई जा रही है। मृतकों में बेमेतरा निवासी दशरथ साहू (80), बेमेतरा निवासी त्रिवेणी साहू (62), बेतर निवासी राधिका निर्मलकर (24), खुशी साहू (02) और एक 18 वर्षीय युवती शामिल है। हादसे की वजह ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। हालांकि हादसे के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां