मुजफ्फरनगरः जानसठ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर (जानसठ)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जानसठ तहसील परिसर में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने खुद कमान संभालते हुए दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना।
मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाएं, निष्पक्ष जांच करें और निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर जोर
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विशेष रूप से पुलिस बल को निर्देशित किया कि महिला अपराध से संबंधित किसी भी शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों और कर्मचारियों को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। एसएसपी ने साइबर ठगी से बचने के विभिन्न उपायों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सुनील तेवतिया सहित तहसील स्तर के तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया, जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर हल करने के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां