शामली में समाधान दिवस: लापरवाही पर बरसे डीएम, अनुपस्थित अधिकारियों को थमाया नोटिस

शामली में जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण मे जुटा शामली प्रशासन

शामली। जनपद में जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में कैराना तहसील में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

प्रदेश सरकार के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज जिलाधिकारी शामली अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में आज जनपद की तहसीलों में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील कैराना के सभागार में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीएमओ डॉ अनिल कुमार, पीड़ी डीआरडीए प्रेम चन्द, तहसीलदार कैराना सहित सभी संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

शामली में सड़कों पर 'जाम का झाम', जिम्मेदार दिखे नदारद ये भी पढ़ें  शामली में सड़कों पर 'जाम का झाम', जिम्मेदार दिखे नदारद

कैराना में गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरी गाज
तहसील कैराना में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अभियंता जल निगम और अधिशासी अभियंता ड्रेनेज के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी पुलिस से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।

शामली के खेड़ीकरमू में आरक्षित भूमि पर टंकी निर्माण पर छिड़ी रार: दलित समाज ने कोर्ट का हवाला देकर रुकवाया काम ये भी पढ़ें  शामली के खेड़ीकरमू में आरक्षित भूमि पर टंकी निर्माण पर छिड़ी रार: दलित समाज ने कोर्ट का हवाला देकर रुकवाया काम

तहसीलों में समाधान की स्थिति
शामली जिले की तहसीलों में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के तहत शामली तहसील में कुल 48 शिकायतें आईं, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण हुआ। कैराना में कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि तहसील ऊन में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सत्येन्द्र सिंह ने 21 शिकायतों की सुनवाई की, जिनमें से 02 का समाधान मौके पर किया गया और ओर शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी, तहसीलदार ऊन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

शामली में चोरी के बरामद माल में पुलिस पर हेराफेरी करने का आरोप, पीड़ित की एसपी से न्याय की गुहार ये भी पढ़ें  शामली में चोरी के बरामद माल में पुलिस पर हेराफेरी करने का आरोप, पीड़ित की एसपी से न्याय की गुहार

 

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में शुक्रवार की रात अचानक फैली अफवाहों ने ग्रामीणों की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

शामली। जनपद में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) पुरमाफी के संचालन हेतु शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग...
शामली 
शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

नोएडा। युवाओं में खेल भावना, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नोएडा में सांसद-विधायक खेल महोत्सव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

ग्रेटर नोएडा में देसी पौधों का रोपण कर वन क्षेत्र विकसित करने की तैयारी

नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और कैच फाउंडेशन की तरफ से सीएसआर फंड के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में देसी पौधों का रोपण कर वन क्षेत्र विकसित करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चौबेपुर क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर और अवैध शराब के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सहारनपुर।  संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा के कल घोषित किए गए नतीजों में   उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद में एक गोदाम से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने के मामले को लेकर शिव सैनिकों में आक्रोश देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं