मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में चोरों का आतंक: चार ट्यूबवेलों से किया कीमती केबल और स्टार्टर पार

किसानों में आक्रोश व्याप्त, शुक्रताल चौकी पुलिस ने शुरू की जांच

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा भोकरहेड़ी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार सुबह हुई इस वारदात ने स्थानीय किसानों की नींद उड़ा दी है। अज्ञात चोरों ने जंगल में स्थित चार अलग-अलग ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष चौक के पूर्व सभासद राजीव चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह जब वे शुक्रतारी स्थित अपने खेत पर ट्यूबवेल के पास पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। ट्यूबवेल के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों ने ट्यूबवेल से कीमती इलेक्ट्रिक केबल और स्टार्टर चोरी कर लिए थे।

मुजफ्फरनगर: इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ

पीड़ित किसान और नुकसान
जांच में पता चला कि चोरों ने सिर्फ राजीव चौधरी की ही नहीं, बल्कि पास ही स्थित अन्य तीन किसानों सतेंद्र कुमार, मास्टर किशनवीर सिंह और पंडित बबला शर्माकी ट्यूबवेल को भी निशाना बनाया। इन सभी ट्यूबवेलों से चोरों ने स्टार्टर, केबल और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। एक साथ चार ट्यूबवेलों पर चोरी की घटना से आसपास के किसानों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।

मुजफ्फरनगर: होली के दिन घर में घुसकर महिला से अभद्रता और पति पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: होली के दिन घर में घुसकर महिला से अभद्रता और पति पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद
स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल में स्थित ट्यूबवेलों को निशाना बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सिंचाई के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में उल्लास के साथ मना रंगों का पर्व, रामराज में चोरों ने बीयर शॉप से पार की हजारों की शराब ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मीरापुर में उल्लास के साथ मना रंगों का पर्व, रामराज में चोरों ने बीयर शॉप से पार की हजारों की शराब

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही शुक्रताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित किसानों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में शुक्रवार की रात अचानक फैली अफवाहों ने ग्रामीणों की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

शामली। जनपद में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) पुरमाफी के संचालन हेतु शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग...
शामली 
शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

नोएडा। युवाओं में खेल भावना, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नोएडा में सांसद-विधायक खेल महोत्सव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

ग्रेटर नोएडा में देसी पौधों का रोपण कर वन क्षेत्र विकसित करने की तैयारी

नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और कैच फाउंडेशन की तरफ से सीएसआर फंड के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में देसी पौधों का रोपण कर वन क्षेत्र विकसित करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चौबेपुर क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर और अवैध शराब के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सहारनपुर।  संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा के कल घोषित किए गए नतीजों में   उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद में एक गोदाम से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने के मामले को लेकर शिव सैनिकों में आक्रोश देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं