मुजफ्फरनगर में फार्म हाउस के भीतर चौकीदार की मौत, इलाके में हलचल, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बीबीपुर पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर एक फार्म हाउस में चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान पचास वर्षीय हुसनपाल के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इस फार्म हाउस की रखवाली का काम कर रहा था।
घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब स्थानीय लोग फार्म हाउस की ओर पहुंचे। हुसनपाल का शरीर कमरे के बाहर बेहद खराब हालत में पड़ा मिला। हमलावरों ने किसी भारी वस्तु से चेहरे पर प्रहार कर उसे पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था। इस सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कविता ने बताया कि हुसनपाल एक साधारण व्यक्ति थे और बाग में रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि बीती रात से ही उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था।
ये भी पढ़ें दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यासग्रामीणों ने इस वारदात पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी रोबिन चौधरी और मांगेराम ने कहा कि जिस क्रूरता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां