डीजीसीए ने दिया नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लाइसेंस, जल्द शुरू होंगी देश-दुनिया की उड़ानें 

बीसीएएस पहले ही दे चुका 'सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस', चौबीसों घंटे होगा विमानों का परिचालन 

नोएडा/नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन (एनआईए) को आधिकारिक तौर पर हवाई अड्डा लाइसेंस प्रदान कर दिया है। यह लाइसेंस 'सार्वजनिक उपयोग' श्रेणी के तहत सभी मौसमों में विमानों के संचालन के लिए दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विमानन संपर्क का एक नया युग शुरू हो गया है। एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) से 'सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस' मिल चुकी है।

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल क्षेत्रीय आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि दिल्ली के मौजूदा हवाई अड्डे पर बढ़ते बोझ को भी कम करेगा। उन्होंने कहा कि यह स्विस दक्षता और भारतीय आतिथ्य सत्कार का एक बेहतरीन संगम होगा।

दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित  ये भी पढ़ें  दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जेवर एयरपोर्ट
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसकी कुछ प्रमुख विशेषताओं पर गौर करें, तो यह 3,900 मीटर×45 मीटर के अत्याधुनिक रनवे, जो इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम से लैस है। वहीं पहले चरण में यहां सालाना 12 मिलियन यात्रियों की क्षमता होगी, जो भविष्य में 70 मिलियन तक पहुंचेगी। खास बात ये है कि यह यरपोर्ट एआरएफएफ श्रेणी 9 की सुविधाओं से लैस है, जो बोइंग 777-300ER जैसे बड़े विमानों को संभालने में सक्षम है। यहां चौबीसों घंटे सेवा मिलेगी यानी यरोनॉटिकल ग्राउंड लाइटिंग (एजीएल) सिस्टम के कारण यहाँ रात में भी निर्बाध संचालन होगा।

ईडी ने साइबर फ्रॉड के बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित दो गिरफ्तार ये भी पढ़ें  ईडी ने साइबर फ्रॉड के बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित दो गिरफ्तार

बीसीएएस ने पहले ही दी 'सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस
उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) ने परिचालन की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) से 'सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस' मिलने के बाद डीजीसीए ने भी फ्लाइट ऑपरेशंस शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है।

ग्रेटर नोएडा : ईंट - भट्टे पर शख्स की हत्या करने वाले पति-पत्नी को आजीवन कारावास ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा : ईंट - भट्टे पर शख्स की हत्या करने वाले पति-पत्नी को आजीवन कारावास

क्या है सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस?
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीसीएएस की टीम ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र (सर्विलांस), एक्सेस कंट्रोल और यात्रियों व कार्गो की जांच प्रक्रिया जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी मानक सुरक्षित पाए जाने के बाद ही यह क्लीयरेंस जारी किया गया है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि एयरपोर्ट सुरक्षा के लिहाज से उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार है।

लक्ष्य:2047 तक 400 एयरपोर्ट का नेटवर्क
भारत का नागर विमानन क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। वर्ष 2014 में देश में कुल 74 परिचालन वाले हवाई अड्डे थे, जिनकी संख्या आज बढ़कर 164 हो गई है। 'उड़ान' जैसी योजनाओं के साथ सरकार का लक्ष्य 2047 तक देश में 400 से अधिक विमानपत्तनों का विकास करना है, ताकि कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय आर्थिक विकास को नई गति मिल सके।

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं