यूपीएससी में हिमाचल पुलिस के इस जांबाज ने ड्यूटी के बीच रची सफलता की इबारत, ऑल इंडिया 844वीं रैंक पाकर पेश की मिसाल
नाहन। कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता, हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने यह साबित कर दिखाया है। पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया रैंक 844 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। वर्तमान में संजीव कुमार नाहन में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) में जांच अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। कांगड़ा जिले की नूरपुर तहसील से संबंध रखने वाले 30 वर्षीय संजीव कुमार ने वर्ष 2020 में हिमाचल प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और ड्यूटी के साथ-साथ अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा।
उनकी मेहनत और कार्यकुशलता को देखते हुए अक्टूबर 2025 में उन्हें पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया। पुलिस सेवा की व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपने सपने को जिंदा रखा और लगातार मेहनत करते हुए आखिरकार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। संजीव कुमार साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता प्यार सिंह मजदूरी करते हैं, जबकि माता बीना देवी गृहिणी हैं।
संजीव कुमार विवाहित हैं और उनकी पत्नी रितु चौधरी उनका हर परिस्थिति में साथ देती रही हैं, उनका ढाई वर्ष का बेटा कर्मण्य भी है, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।संजीव कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी, भाई सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां