डिप्रेशन को हराने में कारगर '7बी' फॉर्मूला, छोटे बदलावों से मिलेगी बड़ी राहत

On

 नई दिल्ली। डिप्रेशन आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में एक आम समस्या बन चुकी है। यह एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति लगातार उदासी, निराशा, रुचि की कमी, थकान, नींद या भूख में बदलाव और कभी-कभी आत्महत्या के विचारों से जूझता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इस स्थिति से पार नहीं पाया जा सकता। '7बी' फॉर्मूला डिप्रेशन से लड़ने में कारगर है।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, डिप्रेशन से निपटने और दिमाग को शांत रखने के लिए रोजाना कुछ आसान आदतें अपनाई जा सकती हैं। इन्हें '7बी' के नाम से जाना जाता है, जो डिप्रेशन को हराने, मानसिक स्वास्थ्य सुधारने और खुशहाल जीवन जीने में बहुत कारगर साबित होती हैं। ये आदतें आसान हैं और इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके कोई भी व्यक्ति बेहतर महसूस कर सकता है। ये 7बी छोटी-छोटी आदतें हैं, लेकिन इन्हें नियमित रूप से अपनाने से डिप्रेशन के लक्षणों में काफी सुधार आ सकता है। मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना महत्वपूर्ण है। अगर डिप्रेशन गंभीर हो तो डॉक्टर या काउंसलर से मदद लें। दैनिक दिनचर्या बनाएं (बील्ड अ डेली रूटीन): नियमित समय पर उठना, खाना, काम और सोना एक संरचित दिनचर्या बनाता है। इससे जीवन में स्थिरता आती है और डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं। ताजी हवा में सांस लें (ब्रीदींग इन फ्रेश एयर): रोजाना सुबह-शाम बाहर टहलें या वॉक करें। ताजी हवा और प्राकृतिक रोशनी से मूड बेहतर होता है, एंडॉर्फिन्स बढ़ते हैं जो खुशी का हार्मोन है। हेल्दी ऑप्शन के साथ डाइट बैलेंस करें (बैलेंस डाइट):- पौष्टिक भोजन लें जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और पानी ज्यादा पिएं। जंक फूड और ज्यादा चीनी से बचें, क्योंकि ये मूड को प्रभावित करते हैं। विचारों और कामों में क्रिएटिव बनें (बी क्रिएटिव):- पेंटिंग, लेखन, संगीत, बागवानी या कोई नया हॉबी अपनाएं।

बिना शरीर को जाने कर रहे हैं त्रिफला का सेवन, वात प्रवृत्ति वाले जान लें नुकसान  ये भी पढ़ें  बिना शरीर को जाने कर रहे हैं त्रिफला का सेवन, वात प्रवृत्ति वाले जान लें नुकसान

क्रिएटिविटी से दिमाग व्यस्त रहता है और नकारात्मक विचार कम होते हैं। योग से शरीर को मोड़ें और बैलेंस करें (बेंड एंड बैलेंस): रोजाना योगासन करें। योग शरीर को लचीला बनाता है, तनाव कम करता है और मन को शांत रखता है। इससे नींद भी अच्छी आती है। कम से कम 8 घंटे की नींद लें (बेड टाइम):- अच्छी नींद मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें। स्क्रीन टाइम कम करें ताकि नींद प्रभावित न हो। सकारात्मक सोच में विश्वास रखें (बिलीव इन पॉजिटिव थिंकिंग): हर दिन कुछ अच्छी बातें सोचें, कृतज्ञता लिखें या सकारात्मक लोगों से बात करें या उनसे अपने विचार साझा करें। नकारात्मक विचारों को चुनौती दें और खुद को लेकर अच्छी और पॉजिटिव सोच रखें।

क्या योगासन केवल उम्रदराज और बीमार लोगों के लिए है? आयुष मंत्रालय से जानें मिथक और तथ्य ये भी पढ़ें  क्या योगासन केवल उम्रदराज और बीमार लोगों के लिए है? आयुष मंत्रालय से जानें मिथक और तथ्य

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं