लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा यह जादुई जूस, जान लें सेवन से लेकर फायदे

On

 नई दिल्ली। लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है, जो हमारे शरीर में 50 से अधिक काम करता है। बात चाहे हॉर्मोन के उत्पादन की हो या फिर प्रोटीन के संश्लेषण की, लिवर के बिना कई ऐसे कार्य हैं, जिन्हें शरीर करने में असमर्थ है, लेकिन आज की खराब जीवनशैली की वजह से सारा भार लिवर पर पड़ने लगता है।

शराब और अधिक प्रोटीन का सेवन करने वाले लोग लिवर के कार्यभार को बढ़ा देते हैं। ऐसे में लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, लेकिन आयुर्वेद में लिवर की कार्यक्षमता को सही करने के कई तरीके बताए गए हैं। आज के समय में फैटी लिवर आम समस्या बन चुकी है। हर किसी को खान-पान की वजह से फैटी लिवर की परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे तरीके बताए गए हैं, जिनकी सहायता से लिवर को डिटॉक्स कर हेल्दी रखा जा सकता है। इसके लिए सुबह की शुरुआत जादुई जूस से करनी चाहिए। गाजर, सेब, चकोतरा और पुदीना को मिक्स कर इसका जूस बना लें। जूस में चीनी या नमक कुछ भी न डालें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। गाजर लिवर की कोशिकाओं को मजबूती देती है और उन्हें डैमेज होने से बचाती है। इसके साथ ही लिवर पर पड़ रहे अत्याधिक तनाव को भी कम करती है। सेब में मौजूद गुण लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को नए सिरे से बनने में भी मददगार है।

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं  ये भी पढ़ें  पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

चकोतरा लिवर में एंजाइम को बढ़ाता है, जो प्रोटीन के पाचन और संश्लेषण में सहायता देता है। वहीं पुदीना, सिर्फ स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि लिवर में होने वाली रुकावटों को भी कम करता है। कुल मिलाकर यह जूस लिवर को नई ताजगी और काम करने की ऊर्जा देगा। यह जूस न केवल फैटी लिवर बल्कि पीलिया में भी लाभकारी है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन कई लाभ दे सकता है। लिवर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और क्लोरोफिल अधिक होता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके साथ ही सूर्यास्त के बाद भी खाने से परहेज करें। अगर भूख लगती है तो हल्का खाना जैसे खिचड़ी या सूप का सेवन किया जा सकता है।

समय से पहले मुरझा रही है त्वचा, अधूरी नींद है झुर्रियों का असली कारण ये भी पढ़ें  समय से पहले मुरझा रही है त्वचा, अधूरी नींद है झुर्रियों का असली कारण

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगायी, अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को बड़ी राहत...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
   दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगायी, अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस

पीरियड्स के दौरान क्यों जरूरी है संतुलित आहार और आराम

  नई दिल्ली। पीरियड्स या मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि महिलाओं की एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है। सही नेशनल...
लाइफस्टाइल 
पीरियड्स के दौरान क्यों जरूरी है संतुलित आहार और आराम

पाकिस्तान: क्वेटा में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

क्वेटा। पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) में कार्यरत एक वरिष्ठ अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तान: क्वेटा में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

शामली में नारी सशक्तिकरण को पलीता महिला युवती की धुनाई, वीडियो वायरल

  शामली:  उत्तरप्रदेश के जनपद शामली मे  एक युवती और उसकी मां के साथ  छेड़छाड़ व मारपीट की घटना की   आपको...
शामली में नारी सशक्तिकरण को पलीता महिला युवती की धुनाई, वीडियो वायरल

गाजियाबाद: साहिबाबाद में खुले नाले ने ली 'परम' की परीक्षा, नगर निगम की लापरवाही से फिर टला बड़ा हादसा

   गाजियाबाद। नगर निगम के दावों की पोल एक बार फिर उस समय खुल गई जब साहिबाबाद के साइट-4 इलाके में...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: साहिबाबाद में खुले नाले ने ली 'परम' की परीक्षा, नगर निगम की लापरवाही से फिर टला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

मेरठ। मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव