लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि बजट सत्र के दूसरे भाग की शुरुआत लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से हो रही है। यह प्रस्ताव मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से लाया गया है। किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम इस अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन मेरा सीधा-सा सवाल है कि आखिर आप लोग संवैधानिक गरिमा को नीचा गिराने के लिए और कितना ज्यादा आगे जाएंगे।
ये भी पढ़ें बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंकाकिरेन रिजिजू ने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि ये लोग किसी भी चीज को नहीं मानते हैं, न ही लोकतंत्र को मानते हैं। न ही किसी संवैधानिक संस्था को मानते हैं। इन लोगों ने हर संवैधानिक संस्था का मजाक बनाकर रखा दिया है। हर संवैधानिक संस्था की गरिमा पर इन लोगों ने कुठाराघात ही किया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि ये लोग एक परिवार को मानते हैं।
ये भी पढ़ें अकीदत के साथ अदा की गई माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़
ये एक परिवार के प्रति अपनी निष्ठा को प्रस्तुत करने की दिशा में प्रतिबद्ध है, लेकिन अब इस तरह की स्थिति को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि हमारे बीच में अब लोकसभा का स्पीकर का पद ही बचा है। हमें लगा था कि कांग्रेस पार्टी के लोग इसे बख्श देंगे, लेकिन अफसोस है कि इन लोगों ने इस पद की गरिमा पर भी कुठाराघात करने से कोई गुरेज नहीं किया। उन्होंने विपक्ष की ओर से लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैं निश्चित तौर पर कांग्रेस को जवाब दूंगा। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि जिस तरह से कांग्रेस लोकसभा स्पीकर को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं, उसकी वजह से उन्हें पछताना होगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां