गाजियाबाद: साहिबाबाद में खुले नाले ने ली 'परम' की परीक्षा, नगर निगम की लापरवाही से फिर टला बड़ा हादसा

गाजियाबाद। नगर निगम के दावों की पोल एक बार फिर उस समय खुल गई जब साहिबाबाद के साइट-4 इलाके में एक राहगीर खुले नाले में जा गिरा। सड़कों के किनारे असुरक्षित और खुले छोड़े गए नाले अब आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। गनीमत यह रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना मिल गई, जिससे एक व्यक्ति की जान बचा ली गई।

"गरीब कहां जाएं?": एलपीजी सिलेंडर ₹60 महंगा होने पर फूटा जनता का गुस्सा, जानें नए रेट ये भी पढ़ें  "गरीब कहां जाएं?": एलपीजी सिलेंडर ₹60 महंगा होने पर फूटा जनता का गुस्सा, जानें नए रेट

मौत के नाले में फंसा युवक, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बोले- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस ! ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बोले- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस !

घटना गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 साहिबाबाद की है। यहाँ पैदल चल रहे परम पटेल अचानक गहरे और खुले नाले में गिर गए। नाला गहरा होने और कीचड़ की वजह से वह उसमें बुरी तरह फंस गए। मामले की जानकारी मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से डिजास्टर वैन और रेस्क्यू यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची।

नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव   ये भी पढ़ें  नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

कड़ी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

फायर यूनिट ने बिना एक पल गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद यूनिट ने परम पटेल को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद युवक ने राहत की सांस ली, हालांकि अचानक हुई इस घटना से वह काफी सहमा हुआ था। स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की मुस्तैदी की सराहना की है।

सड़कों पर 'खुली मौत', जिम्मेदार कौन?

इस हादसे ने एक बार फिर नगर निगम के उन दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया है, जिसमें मानसून और सामान्य दिनों के लिए नालों को ढंकने की बात कही जाती है। साहिबाबाद और वैशाली जैसे व्यस्त इलाकों में सड़कों के किनारे खुले पड़े नाले हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद इन नालों पर स्लैब नहीं डाले गए हैं, जिससे आए दिन राहगीर और मवेशी इनमें गिरते रहते हैं।

स्थानीय लोगों में भारी रोष

साइट-4 के व्यापारियों और निवासियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ रात के समय अंधेरा रहता है और खुले नाले दिखाई नहीं देते। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम जल्द से जल्द इन खुले नालों को कवर करे, वरना भविष्य में कोई बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता है।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइड में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

अजरबैजान ने ईरान बॉर्डर से लगा रूट खोला, ड्रोन हमले के बाद किया था बंद

बाकू। अजरबैजान ने ईरान के साथ अपनी सीमा को फिर से माल ढुलाई (कार्गो) के लिए खोल दिया है। यह...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अजरबैजान ने ईरान बॉर्डर से लगा रूट खोला, ड्रोन हमले के बाद किया था बंद

भू-राजनीतिक तनावों के बीच साइबर सुरक्षा और परिचालन को मजबूत करें कंपनियां : नैसकॉम

नई दिल्ली। आईटी इंडस्ट्री के बड़े निकायों में से एक नैसकॉम ने सोमवार को सदस्य कंपनियों को एक सलाह जारी...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भू-राजनीतिक तनावों के बीच साइबर सुरक्षा और परिचालन को मजबूत करें कंपनियां : नैसकॉम

ईरानी युद्धपोत पर हमले का AI वीडियो निकला फर्जी, पाकिस्तान का 'प्रोपेगेंडा' बेनकाब

  नई दिल्ली। हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया गया। इस वीडियो में...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरानी युद्धपोत पर हमले का AI वीडियो निकला फर्जी, पाकिस्तान का 'प्रोपेगेंडा' बेनकाब

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी पर याचिका पर सुनवाई 20 अप्रैल को

  नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सोमवार...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी पर याचिका पर सुनवाई 20 अप्रैल को

उत्तर प्रदेश

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइड में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव