गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक: हाउस टैक्स में 77 से 92 प्रतिशत की भारी छूट, शहरवासियों को मिली बड़ी राहत

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक में हाउस टैक्स को लेकर चल रहे विवाद और असमंजस पर विराम लगाते हुए महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जनता को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए सदन ने करदाताओं को सतहत्तर प्रतिशत से लेकर बानवे प्रतिशत तक की छूट देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

महापौर ने बताया कि भवनों की उम्र के आधार पर टैक्स में रियायत दी जाएगी जिसका प्रावधान अधिनियम में पारित कर दिया गया है। इसके तहत दस साल तक पुराने आवासीय भवनों को पच्चीस प्रतिशत, दस से बीस साल पुराने भवनों को साढ़े बत्तीस प्रतिशत और बीस साल से अधिक पुराने भवनों पर चालीस प्रतिशत की छूट करदाताओं को दी जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान करने पर दो प्रतिशत और कचरा पृथक्करण करने वाले घरों को दस प्रतिशत की अतिरिक्त छूट एक अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगी।

नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव   ये भी पढ़ें  नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

सदन में यह भी बड़ा फैसला लिया गया कि अब निगम कवर्ड एरिया के बजाय कारपेट एरिया पर हाउस टैक्स की गणना करेगा जिससे करदाताओं को सीधे तौर पर बीस प्रतिशत कम क्षेत्रफल पर टैक्स देना होगा। समय पर भुगतान के लिए दी जाने वाली बीस प्रतिशत की छूट को भी इकतीस मार्च दो हजार छब्बीस तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

ग्रेटर नोएडा :  सीएम योगी ने केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया उद्घाटन  ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी ने केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

बढ़ी हुई दरों पर पुनः विचार करने के लिए महापौर और नगर आयुक्त शासन को प्रस्ताव भेजेंगे और वार्ता के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ लखनऊ भी जाएंगे। महापौर ने स्पष्ट किया कि शासन से प्राप्त होने वाले निर्देशों के क्रम में वर्तमान में जमा होने वाले हाउस टैक्स को भविष्य में एडजस्ट किया जाएगा। जहाँ आवासीय भवनों को बड़ी राहत मिली है, वहीं व्यावसायिक संपत्तियों पर छूट न मिलने से विरोध के स्वर भी उठे। भाजपा पार्षद नीरज गोयल ने सदन में कहा कि रेजिडेंशियल पर छूट मिल रही है लेकिन कमर्शियल जगह पर कोई राहत नहीं दी गई है जिसका व्यापारी और पार्षद लगातार विरोध कर रहे हैं।

नोएडा में भारत-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  नोएडा में भारत-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब देश का आधुनिक टेक्नोलॉजी बेस्ड गोसंरक्षण मॉडल स्टेट बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

मिडिल ईस्ट संकट का असर: बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई में 12वीं की तीन परीक्षाएं स्थगित

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली 12वीं...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
मिडिल ईस्ट संकट का असर: बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई में 12वीं की तीन परीक्षाएं स्थगित

मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में शुक्रवार की रात अचानक फैली अफवाहों ने ग्रामीणों की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

शामली। जनपद में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) पुरमाफी के संचालन हेतु शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग...
शामली 
शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

नोएडा। युवाओं में खेल भावना, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नोएडा में सांसद-विधायक खेल महोत्सव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

उत्तर प्रदेश

यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब देश का आधुनिक टेक्नोलॉजी बेस्ड गोसंरक्षण मॉडल स्टेट बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चौबेपुर क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर और अवैध शराब के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सहारनपुर।  संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा के कल घोषित किए गए नतीजों में   उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं