ईरानी युद्धपोत पर हमले का AI वीडियो निकला फर्जी, पाकिस्तान का 'प्रोपेगेंडा' बेनकाब

On

 नई दिल्ली। हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया गया। इस वीडियो में यह दावा किया गया कि भारत ने ईरान के युद्धपोत आईआरआईएस डेना की लोकेशन से जुड़ी जानकारी इजरायल को दी थी। हालांकि यह बात पूरी तरह झूठ और भ्रम फैलाने वाली है। आधिकारिक स्रोतों के अनुसार यह झूठी खबर फैलाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक फर्जी वीडियो तैयार किया गया। पाकिस्तानी एजेंसी से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स ने इस फर्जी वीडियो को बढ़ावा दिया। इसके माध्यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है।

 

पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं ये भी पढ़ें  पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

8 मार्च को बढेड़ी गेट पर कुश्ती का महासंग्राम, ओलंपियन एएसपी अनुज चौधरी के पैतृक गांव में होगा भव्य दंगल ये भी पढ़ें  8 मार्च को बढेड़ी गेट पर कुश्ती का महासंग्राम, ओलंपियन एएसपी अनुज चौधरी के पैतृक गांव में होगा भव्य दंगल

दरअसल इस भ्रामक व फर्जी सामग्री को पाकिस्तान के इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा फैलाया गया। आईएसपीआर का इकोसिस्टम इस झूठ में संलिप्त है। यह जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण फैलाने के इरादे से किया गया कृत्य था। यह पूरी कार्रवाई पाकिस्तान के इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन से जुड़े दुष्प्रचार पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं। इन खातों ने डिजिटल रूप से बदले गए वीडियो के माध्यम से भारत के बारे में गलत धारणा बनाने की कोशिश की। यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित और डिजिटल रूप से परिवर्तित है, जिसमें रायसीना वार्ता में सेना प्रमुख के भाषण की एक फुटेज का उपयोग किया गया है। इस फुटेज को जानबूझकर भ्रामक कहानी गढ़ने के लिए एडिट किया गया है। फर्जी वीडियो के जरिए यह दावा कि भारत ने जहाज की लोकेशन इजरायल के साथ साझा की।

एसआईआर: यूपी में 70 लाख से अधिक नए आवेदन, 12.55 करोड़ मतदाता सूची में दर्ज ये भी पढ़ें  एसआईआर: यूपी में 70 लाख से अधिक नए आवेदन, 12.55 करोड़ मतदाता सूची में दर्ज

 

हालाँकि यह बात पूरी तरह से झूठ और निराधार है। यह वीडियो दर्शकों को गुमराह करने और भारत की विश्वसनीयता को निशाना बनाने के उद्देश्य से किए गए एक समन्वित दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है। भारत ने ईरानी युद्धपोत को लेकर फैलाए गए भ्रामक दावे का खंडन किया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के फैक्ट चेक में आधिकारिक स्तर पर इस दावे को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया गया है। फैक्ट चेक में यह स्पष्ट दिखाया गया है कि सेनाध्यक्ष का असली भाषण कुछ और है लेकिन उसको एडिट करके भ्रामक बना दिया गया है। यह झूठा वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से तैयार किया गया है। जांच में पाया गया कि वीडियो में एक आधिकारिक भाषण की फुटेज का उपयोग किया गया और उसे संपादित कर ऐसा दिखाने का प्रयास किया गया मानो भारत ने ईरानी जहाज की स्थिति साझा की हो।

 

आधिकारिक तथ्य-जांच में यह स्पष्ट किया गया है कि भारत द्वारा ईरानी युद्धपोत की लोकेशन इजरायल को बताने का दावा पूरी तरह आधारहीन है। संबंधित वीडियो को कृत्रिम रूप से तैयार और संपादित किया गया है, जिसका उद्देश्य दर्शकों को भ्रमित करना और भारत की विश्वसनीयता को प्रभावित करना है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किए गए वीडियो और तस्वीरों का उपयोग कर दुष्प्रचार फैलाने की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी कारण डिजिटल मंचों के लिए यह आवश्यक है कि वे ऐसे कृत्रिम रूप से बनाए गए या संपादित की गई सामग्री की पहचान करें और उसे स्पष्ट रूप से चिन्हित करें।

 

जनता और मीडिया संस्थानों से भी अपील की गई है कि किसी भी वीडियो या दावे को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों से अवश्य करें, ताकि झूठी और भ्रामक जानकारी के प्रसार को रोका जा सके। ऐसी अफवाहों को रोकने के लिए भारत में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े नए नियम लागू किए गए हैं, जिनके तहत कृत्रिम रूप से तैयार सामग्री को स्पष्ट रूप से चिन्हित करना आवश्यक है। डिजिटल मंचों से अपेक्षा की गई है कि वे ऐसे नियमों का पालन करें ताकि छेड़छाड़ किए गए वीडियो और भ्रामक सामग्री के प्रसार को रोका जा सके। 

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

विजयपुर उपचुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, रामनिवास रावत घोषित हुए एमएलए

विजयपुर। मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने सोमवार को अपना महत्वपूर्ण फैसला सुना दिया। कोर्ट ने...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
विजयपुर उपचुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, रामनिवास रावत घोषित हुए एमएलए

पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के हंगामा के बाद संसद की कार्यवाही 10 मार्च मंगलवार सुबह 11 बजे तक के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

इंडिगो की मैनचेस्टर जा रही उड़ान आधे रास्ते से दिल्ली लौटी

नयी दिल्ली। इंडिगो की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही उड़ान को हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध के कारण आधे रास्ते से...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
इंडिगो की मैनचेस्टर जा रही उड़ान आधे रास्ते से दिल्ली लौटी

महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही हैं प्रतिभा का परचम: मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के एमबीए, एमसीए और डीएलएड विभाग...
मुज़फ़्फ़रनगर 
महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही हैं प्रतिभा का परचम: मीनाक्षी स्वरूप

दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत

  दिल्ली। दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगे से जुड़े कथित साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम को कड़कड़डूमा   परिस्थितियों...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइड में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव