दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत

On

 दिल्ली। दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगे से जुड़े कथित साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने शरजील इमाम को राहत देते हुए 10 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है। अदालत ने यह जमानत उन्हें अपने भाई की शादी में शामिल होने और अपनी बीमार मां की देखभाल करने के लिए दी है। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि शरजील इमाम के परिवार में उनके भाई की शादी तय है और घर में उनकी उपस्थिति आवश्यक है। साथ ही, उनकी मां की तबीयत भी खराब बताई गई।

 

भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद  ये भी पढ़ें  भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

आलू के गिरते दाम और गन्ने के संकट पर भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात ये भी पढ़ें  आलू के गिरते दाम और गन्ने के संकट पर भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात

परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने शरजील इमाम को 10 दिनों की अंतरिम जमानत देने का फैसला सुनाया। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को 28 जनवरी, 2020 को बिहार के जहानाबाद से जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह तब से हिरासत में है और बाद में दंगों में उसकी कथित भूमिका के लिए यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने फरवरी 2020 में दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिंसा की साजिश रची थी।

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका ये भी पढ़ें  बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

 

इस मामले में यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। शरजील इमाम के साथ कई अन्य लोगों पर भी इसी मामले में साजिशकर्ता होने का आरोप है। इससे पहले, दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने शरजील की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। आपको बताते चलें, दिल्ली में हुए दंगे में कई लोगों की मौत हो गई थी और करीब 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। हिंसा की शुरुआत नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई थी, जहां कई स्थानों पर हालात बेकाबू हो गए थे। 

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली थाना क्षेत्र के भूड़ चौकी इलाके में बीती रात एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। डीएफसी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोने और चांदी की कीमतें लगातार चौथे दिन घटीं, जानिए क्या है गिरावट की वजह

  नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। यह लगातार चौथा दिन है, जब...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सोने और चांदी की कीमतें लगातार चौथे दिन घटीं, जानिए क्या है गिरावट की वजह

बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना समय की जरूरत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बजट-पश्चात वेबिनार शृंखला के चौथे सत्र को संबोधित किया। इस वेबिनार की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना समय की जरूरत

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, देशभर के विश्वविद्यालय क‍िए बंद

  ढाका। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट गहराया हुआ है। मौजूदा संकट को देखते हुए   इसके...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, देशभर के विश्वविद्यालय क‍िए बंद

मुजफ्फरनगर में गंगनहर के तेज बहाव में बहता दिखा युवक का शव, किनारे खड़े ग्रामीणों में मचा हड़कंप

भोपा (मुजफ्फरनगर)। जनपद के भोपा क्षेत्र स्थित गंगनहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गंगनहर के तेज बहाव में बहता दिखा युवक का शव, किनारे खड़े ग्रामीणों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

गोरखपुर/रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर  रामपुर  
यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर।  मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह   इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर में फर्जी ट्रेडिंग ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 1.02 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में माधव नगर निवासी व्यक्ति से फर्जी ट्रेडिंग एप और व्हाट्सएप ग्रुप के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में फर्जी ट्रेडिंग ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 1.02 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव