सहारनपुर में फर्जी ट्रेडिंग ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 1.02 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में माधव नगर निवासी व्यक्ति से फर्जी ट्रेडिंग एप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 1.02 करोड़ रुपये की साइबर हुई है। ठगों ने विश्वास में लेने के लिए पीड़ित के खाते में अलग-अलग 24,100 रुपये की ट्रांजेक्शन की। इसके बाद 21 जनवरी से पांच मार्च 2026 तक पीड़ित ने आरोपियों के अलग-अलग खातों में धनराशि भेजी। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माधव नगर निवासी अमित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी।
 
कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग की क्लासेज और रोजाना शेयर खरीदने का सुझाव दिया। इसके बाद एक जनवरी 2026 को मोबाइल नंबर फिसडम संस्थागत स्टॉक ट्रेडिंग नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में शेयर बाजार से संबंधित जानकारी दी जाती थी। इसी दिन उनका नंबर एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप अमित वीआईपी एक्सक्लूसिव सर्विस टीम अंक-15 में भी जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में उन्हें शेयर खरीदने और बेचने के लिए व्यक्तिगत नोटिफिकेशन भेजे जाते थे। 12 जनवरी 2026 को ग्रुप एडमिन रक्षिता वेद ने उनसे निजी चैट में संपर्क कर एक नए ट्रेडिंग एप के जरिए निवेश कर अधिक लाभ का झांसा दिया। 21 जनवरी को एक लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से उन्होंने फिस्डपरो नाम का एप डाउनलोड किया और उसमें पंजीकरण कर ट्रेडिंग शुरू कर दी। शुरुआत में उन्होंने 24,100 रुपये की राशि एप से निकाली, जो उनके बैंक खाते में आ गई। इसके बाद पीड़ित ने अधिक धनराशि निवेश करनी शुरू कर दी।
 
ठगों ने पीड़ित को आईपीओ में निवेश करने का लालच दिया। सबसे पहले इसके बाद आरोपियों ने उन्हें आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा। मारुशिका टेक्नोलॉजी लिमिटेड नामक आईपीओ में उनके एप में दिख रही राशि से लगभग 35 लाख रुपये अधिक शेयर अलॉट कर दिए गए, जिसके चलते उन्हें 35 लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने पड़े।
 
ठगों ने उनसे कहा कि रुपये निकालने के लिए पहले 3,12,05,366 रुपये शॉर्ट टर्म टैक्स जमा करने होंगे। बाद में ठगों ने कहा कि यदि वह 50 लाख रुपये और जमा कर दें तो वह 2.5 करोड़ रुपये तक की राशि निकाल सकते हैं, अन्यथा उनकी पूरी रकम आयकर विभाग मुंबई को भेज दी जाएगी। पीड़ित जब भी एप से रकम निकालने का प्रयास करते हैं तो कोई राशि नहीं निकल रही। जांच करने पर उन्हें पता चला कि ठगों ने फिसडम कंपनी के नाम और लोगो का फर्जी इस्तेमाल कर नकली एप बनाया था और उसी के जरिए ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने 1.02 करोड़ रुपये खुद और माता-पिता के बैंक खातों से ट्रांजेक्शन की।
Views: 53

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

कच्चे तेल में तेजी का असर! सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूबे

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
कच्चे तेल में तेजी का असर! सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूबे

आलू की खुदाई के बाद खेत खाली है तो तुरंत करें यह खेती 60 दिन में मिलेगा हरे सोने जैसा मुनाफा

आलू की खुदाई के बाद अगर आपका खेत खाली है तो भिंडी की खेती आपके लिए कम समय में ज्यादा...
आलू की खुदाई के बाद खेत खाली है तो तुरंत करें यह खेती 60 दिन में मिलेगा हरे सोने जैसा मुनाफा

शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल

थानाभवन (शामली)। भारत सरकार द्वारा हाल ही में सैयद मुनावरी बेगम को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नियुक्त किया...
शामली 
शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल

कम खर्च में घर लाएं Maruti Fronx CNG दमदार माइलेज के साथ कम डाउन पेमेंट में आसान EMI पर खरीदने का मौका

आज के समय में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो चलाने...
ऑटोमोबाइल 
कम खर्च में घर लाएं Maruti Fronx CNG दमदार माइलेज के साथ कम डाउन पेमेंट में आसान EMI पर खरीदने का मौका

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

गोरखपुर/रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर  रामपुर  
यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर।  मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह   इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव