शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल
थानाभवन से गहरा जुड़ाव: पूर्व में हज कमेटी और वक्फ काउंसिल जैसे अहम पदों पर निभा चुकी हैं जिम्मेदारी
थानाभवन (शामली)। भारत सरकार द्वारा हाल ही में सैयद मुनावरी बेगम को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दीवान मार्केट स्थित राव सालिम के आवास पर एकत्रित होकर न केवल मिठाइयाँ बाँटीं, बल्कि इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ा सम्मान करार दिया।
मूल रूप से तमिलनाडु की निवासी होने के बावजूद, सैयद मुनावरी बेगम का थानाभवन क्षेत्र से पुराना और भावनात्मक नाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके व्यापक अनुभव का लाभ अब अल्पसंख्यक समाज को मिलेगा। मानवता वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. मुजम्मिल थानवी के परिवार से उनका विशेष जुड़ाव क्षेत्र के लोगों को उनके और करीब लाता है।
ये भी पढ़ें शामली में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जागरूकता रैली का आयोजन, जिला जज ने दिखाई हरी झंडीअभूतपूर्व प्रशासनिक सफर
सैयद मुनावरी बेगम का सार्वजनिक जीवन अत्यंत प्रभावशाली रहा है। इससे पूर्व वह कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभा चुकी हैं, जिनमें वे हज कमेटी ऑफ इंडिया में वाइस चेयरमैन, सेंट्रल वक्फ काउंसिल की सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। वहीं वे एनसीपीयूएल यानी नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज की सदस्य की जिम्मेदारी पर भी रही हैं।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर खुशी जाहिर करने वालों में डॉ. मुजम्मिल थानवी, महराज अहमद, मोहम्मद अहसान, इमरान डॉक्टर, डॉ. मनव्वर हसन और नसीम राही समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
ये भी पढ़ें शामली में तहसील कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दो वकीलों पर हत्या का आरोप, विरोध में हंगामा
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां