"किसान का बेटा हूँ, किसानों का दर्द समझता हूँ", ग्राम कुरमाली में बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल
शामली। जनपद के ग्राम कुरमाली में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने क्षेत्र के अन्नदाताओं के साथ सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में शामली विधानसभा क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ एकत्र हुए। संवाद के दौरान किसानों ने बेबाकी से अपनी बात रखी, जिसे एमएलसी ने गंभीरतापूर्वक सुना और निस्तारण का भरोसा दिलाया।
ये भी पढ़ें शामली में चोरी के बरामद माल में पुलिस पर हेराफेरी करने का आरोप, पीड़ित की एसपी से न्याय की गुहारअपने संबोधन में मोहित बेनीवाल भावुक नजर आए और उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक किसान का बेटा हूँ, इसलिए किसानों की मेहनत, उनके संघर्ष और दिन-रात की समस्याओं को भली-भांति समझता हूँ। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य खेती को लाभकारी बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने किसानों को प्रेरित किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
संवाद के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के किसानों की जो भी जायज मांगें और समस्याएं हैं, उन्हें शासन स्तर तक पहुँचाकर समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देशराज बनेड़ा, लवली मलिक, जयपाल सिंह, जयवीर सिंह और पूर्व अध्यक्ष थानाभवन संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रधान और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कपिल पंवार, तुषार, कुसुम लता पाल, कल्याण प्रधान, देवेंद्र राणा, अंकित मलिक और बिल्लू प्रधान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सरकार और किसानों के बीच की दूरी कम होती है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में भी इसी तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां