मुजफ्फरनगर में अलग अलग खूनी संघर्ष: नमाज पढ़ने जा रहे पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला
मंसूरपुर क्षेत्र में मेले में गए युवकों पर जानलेवा हमला, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार को मारपीट और हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्हूपुरा मोहल्ले में हुई, जहाँ नमाज के लिए जा रहे पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। वहीं दूसरी घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र के लच्छेड़ा गांव में लगे मेले में हुई, जहाँ दबंगों ने लाठी-डंडों से युवकों को लहूलुहान कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के मल्हूपुरा निवासी यूसुफ ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को उनके पिता शाकिर और भाई इकराम मस्जिद जा रहे थे। रास्ते में सलमान, सुहेल, आरिश, आदिल, शाहरुख, जूली और आमिर समेत अन्य ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में शाकिर और इकराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
लच्छेड़ा मेले में युवकों से मारपीट
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के लच्छेड़ा गांव में लगे घाट मेले में जडौदा निवासी अंकित और उसका साथी अतुल मोटरसाइकिल लेने गए थे। वहां पहले से मौजूद आयुष, डा. नितिश, जुगल और कमल ने बिना किसी कारण के उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवकों को धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। पीड़ितों का मेडिकल कराया गया है।
पुलिस ने शुरु की कार्रवाई
दोनों ही घटनाओं को लेकर पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां