खतौली में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, टबिट्टा फाटक के पास हुआ हादसा, नशे में होने की आशंका
टबिट्टा फाटक के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर
खतौली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत टबिट्टा फाटक के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से बिहार मूल का एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार का रहने वाला 45 वर्षीय राजू गांव टबिट्टा निवासी एक किसान के यहाँ मजदूरी का कार्य करता था। शुक्रवार देर रात जब वह टबिट्टा फाटक के समीप से गुजर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में राजू को शरीर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल राजू नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसकी जेब से नशीली सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय वह नशे की हालत में था। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां