शामली में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

बलवा चौराहे के पास हुआ हादसा, टक्कर के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार, चालक पर मुकदमा दर्ज

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शामली क्षेत्र के गांव जसाला निवासी अमन चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता ऋषिपाल पुत्र जगदीश 6 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक से शामली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बलवा चौराहे के समीप पहुँचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऋषिपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक की पहचान आदिल पुत्र इरफान, निवासी मोहल्ला पीरजादगान, झिंझाना के रुप में हुई है, जो अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और परिजन मौके पर पहुँचे। ऋषिपाल को पहले शामली जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल भेजा गया। वर्तमान में पीड़ित का इलाज आईसीयू में चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

शामली: ससुराल पक्ष ने विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा, एक हाथ की हड्डी टूटी ये भी पढ़ें  शामली: ससुराल पक्ष ने विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा, एक हाथ की हड्डी टूटी

पुलिस ने शुरु की आरोपी की तलाश
शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पुत्र अमन चौहान की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी चालक आदिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

शामली: गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने बरामद किए 36 लाख रुपये के 142 फोन ये भी पढ़ें  शामली: गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने बरामद किए 36 लाख रुपये के 142 फोन

शामली के बड़ी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा ये भी पढ़ें  शामली के बड़ी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पाने वाली सफल अभ्यर्थी ः यूपीएससी

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में रैंक 301 को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पाने वाली सफल अभ्यर्थी ः यूपीएससी

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, 5 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम, बेहड़ा सादात में पसरा मातम

मोरना (मुजफ्फरनगर)। सड़क दुर्घटनाओं का दंश एक और परिवार को उजाड़ गया है। मुजफ्फरनगर के बेहड़ा सादात निवासी अंकित...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, 5 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम, बेहड़ा सादात में पसरा मातम

चंदौसी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

संभल। चंदौसी के घंटाघर स्थित सनातन धर्म पुस्तकालय में अखिल भारतीय हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से होली मिलन...
उत्तर प्रदेश  संभल  
चंदौसी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

अधिवक्ता को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप, वकीलों ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

मुरादाबाद में एक अधिवक्ता को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप को लेकर वकीलों ने एसएसपी से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अधिवक्ता को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप, वकीलों ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’

   सहारनपुर। यूजीसी एक्ट के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार को अनिल मिश्रा सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भीम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’

उत्तर प्रदेश

यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पाने वाली सफल अभ्यर्थी ः यूपीएससी

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में रैंक 301 को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पाने वाली सफल अभ्यर्थी ः यूपीएससी

चंदौसी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

संभल। चंदौसी के घंटाघर स्थित सनातन धर्म पुस्तकालय में अखिल भारतीय हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से होली मिलन...
उत्तर प्रदेश  संभल  
चंदौसी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

अधिवक्ता को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप, वकीलों ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

मुरादाबाद में एक अधिवक्ता को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप को लेकर वकीलों ने एसएसपी से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अधिवक्ता को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप, वकीलों ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’

   सहारनपुर। यूजीसी एक्ट के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार को अनिल मिश्रा सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भीम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना