मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, 5 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम, बेहड़ा सादात में पसरा मातम

अंकित की असामयिक मौत से बेहड़ा सादात में पसरा मातम, गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार

मोरना (मुजफ्फरनगर)। सड़क दुर्घटनाओं का दंश एक और परिवार को उजाड़ गया है। मुजफ्फरनगर के बेहड़ा सादात निवासी अंकित की उपचार के दौरान मेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह पिछले पांच दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था, लेकिन सोमवार को उसकी सांसें थम गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर की एक निजी कंपनी में कार्यरत बेहड़ा सादात निवासी अंकित पांच दिन पूर्व अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोरना के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था।

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
क्षेत्र में अंकित के निधन की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पिता नेपाल सिंह और माता रामफली अपने पुत्र की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गए। वहीं, भाई दीपक और बहनें स्वाति व शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के आंगन में पसरा सन्नाटा और परिजनों की करुण पुकार सुनकर आसपास के लोग भी भावुक हो उठे। परिजनों ने गमगीन माहौल के बीच अंकित का अंतिम संस्कार किया। पूरे गांव में इस दुखद घटना से शोक की लहर है। अंकित की असामयिक विदाई ने क्षेत्र के युवाओं को भी झकझोर कर रख दिया है। सड़क पर बढ़ते हादसों और युवा पीढ़ी की जान जाने की घटनाओं ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पोक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के बीच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

उत्तर प्रदेश

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पोक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

उन्नाव। गाय को 'गौ माता' और 'भारत की राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग काे लेकर "गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा" पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना