मुजफ्फरनगर के चरथावल में फर्जी अस्पतालों का जाल, जान जोखिम में डाल रहे अवैध सेंटर

जिला प्रशासन से लगाई गुहार, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जनपद के चरथावल कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे गोरखधंधे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। कस्बे में कथित रूप से संचालित हो रहे फर्जी अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ ग्रामीणों ने अब मोर्चा खोल दिया है।

जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को इस संबन्ध में ग्राम बिरालसी निवासी संजीव कुमार ने ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर एक शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र की प्रतियां वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी प्रेषित की गई हैं। संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि चरथावल कस्बे में कई ऐसे मेडिकल सेंटर चल रहे हैं, जहां न तो प्रशिक्षित डॉक्टर हैं और न ही नियमों के तहत अस्पताल का पंजीकरण मौजूद है। वहीं इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि प्रशासन से मिलकर इन अवैध सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन कब तक एक जांच टीम का गठन कर इन फर्जी अस्पतालों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता है।

मुजफ्फरनगर के मोरना में लापता युवक के डूबने की प्रबल आशंका, गंग नहर पर मिले कपड़े ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मोरना में लापता युवक के डूबने की प्रबल आशंका, गंग नहर पर मिले कपड़े

इन अस्पतालों पर लगे गंभीर आरोप
शिकायत में विशेष रूप से ग्रीन मेडिकेयर, नावला मेडिकेयर, जनता मेडिकेयर, यूनिक मेडिकेयर और एसके मेडिकेयर का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन सेंटरों पर बिना किसी कानूनी अनुमति के एक्स-रे मशीन और एनआईसीयू (NICU) जैसी गंभीर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं, जो सीधे तौर पर भोले-भाले मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है।

मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

स्थानीय स्तर पर लापरवाही का अंदेशा
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस मामले को चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार के संज्ञान में कई बार लाया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिले। उन्होंने इसे स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की ओर इशारा बताया है।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राचीन श्रीशीतला माता मंदिर में सात दिवसीय मेला शुरु, ध्वज स्थापना के साथ आस्था की गूँज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राचीन श्रीशीतला माता मंदिर में सात दिवसीय मेला शुरु, ध्वज स्थापना के साथ आस्था की गूँज

 

Views: 44

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

गर्भावस्था के दौरान योग क्यों है जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे

नई दिल्ली। गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का बहुत खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान शरीर में...
हेल्थ 
गर्भावस्था के दौरान योग क्यों है जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे

सड़न, बदबू और मसूड़ों से खून आने की परेशानी को दूर करेगा प्राकृतिक टूथपेस्ट; जानें बनाने की आसान विधि

  नई दिल्ली। मुंह की स्वच्छता हमारी दिनचर्या का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसके बारे में बात करने से आमतौर...
लाइफस्टाइल 
सड़न, बदबू और मसूड़ों से खून आने की परेशानी को दूर करेगा प्राकृतिक टूथपेस्ट; जानें बनाने की आसान विधि

'भारत को बहुत-बहुत मुबारक, 2027 का विश्व कप मिले तो अभी ले लें': शोएब अख्तर

  नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जिस दिलेरी के साथ खेला है और खिताब संजू...
खेल  क्रिकेट 
'भारत को बहुत-बहुत मुबारक, 2027 का विश्व कप मिले तो अभी ले लें': शोएब अख्तर

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत फिसले

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण हफ्ते के...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत फिसले

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एच-1बी से जुड़ी घोषणा के खिलाफ एक एक डेमोक्रेटिक सांसद ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव