मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्प्रिंगफील्ड कॉलेज में आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहकर विषम परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी एकता और समन्वय की भावना बनाए रखना बेहद आवश्यक है। समाज के लोगों को अपने कार्य, व्यवहार और आचरण के माध्यम से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और अपनी विद्या, कौशल व परिश्रम के बल पर समाज में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक ये भी पढ़ें  मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रदीप शर्मा ने समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आनंद प्रकाश शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनमें सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, होली गीत, नृत्य, कथक और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है  ये भी पढ़ें  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नितिन व्यास, प्रिया व्यास, भीम सपना और जाह्वी के निर्देशन में प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों में देवांशी शर्मा, अनुपम शर्मा, शांति शुक्ला, जाह्वी शर्मा, मानवी शर्मा, आराध्या शर्मा, वामिका शर्मा, वैष्णवी, गीति‍का, किंजल, आयुषी और अनन्या सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा ये भी पढ़ें  मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

कार्यक्रम के दौरान 11वें लीला जेटली स्मृति सम्मान के अंतर्गत मनोज शर्मा, श्वेता शर्मा, राकेश चंद्र शर्मा और बाबू श्याम सुंदर गौड़ को समाज सेवा और ब्राह्मण समाज को संगठित करने में उनके योगदान के लिए फूलमाला, पटका, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरे कार्यक्रम में तालियों की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम की रूपरेखा महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने प्रस्तुत की।

इस अवसर पर सतेन्द्र शर्मा (जिलाध्यक्ष), धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, शरद चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा, गोपाल मिश्रा, राहुल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुधीर मिश्रा, जयप्रकाश शर्मा, विश्वेश्वर शर्मा, प्रदीप पाठक, एच पी शर्मा, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा, सूर्य शर्मा, अभिषेक भारद्वाज और ममता शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजन में पंडित सुनील शर्मा, पंडित शशि शर्मा, पंडित अवधेश पाठक और पंडित जी.सी. शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवा इकाई से अमित शर्मा (राजू) महानगर अध्यक्ष, पवनवीर शर्मा महानगर महासचिव और अभिषेक चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिनेंद्र शर्मा (विमल) ने किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक दीपक कुमार शर्मा (समाजसेवी) रहे। कार्यक्रम के अंत में युवा ब्राह्मण नेता रजत शर्मा ने सभी का आभार जताया। 

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेमपूर्वक प्रसाद एवं भोजन ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल हॉस्पिटल में एक लड़की...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार में मचे कोहराम का असर आज घरेलू...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

मुंबई। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह लगातार विवादों में बने हुए हैं, क्योंकि उनके हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' को...
Breaking News  मनोरंजन 
विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

नई दिल्ली। 12 अप्रैल 1961 का वह ऐतिहासिक दिन जब सोवियत संघ के कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन स्पेस में जाने वाले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

उत्तर प्रदेश

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव