मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि महिला को डिलीवरी के लिए पल्लवपुरम क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक महिला के शरीर में पहले से ही खून की कमी थी, इसके बावजूद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया।
ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।
गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां