सीलिएक बीमारी में क्यों जरूरी है ग्लूटेन-फ्री डाइट? जानिए कारण

On

नई दिल्ली। सीलिएक बीमारी एक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से ग्लूटेन नामक प्रोटीन को नुकसान पहुंचाने वाला समझता है।

जब सीलिएक मरीज ग्लूटेन खाते हैं, तो उनकी छोटी आंत की परतें खराब हो जाती हैं, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण सही से नहीं हो पाता। इसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है और कई बार लंबे समय तक यह समस्या बनी रहती है। सीलिएक बीमारी में ग्लूटेन-फ्री डाइट अपनाना जरूरी है क्योंकि यह शरीर को नुकसान से बचाता है, पोषण की कमी को दूर करता है और जीवन को बेहतर और सक्रिय बनाता है। इससे मरीज लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रह सकते हैं।

आंखों का रंग और सूजन बताती है सेहत का हाल, त्रिदोष संतुलन सबसे बड़ा कारण ये भी पढ़ें  आंखों का रंग और सूजन बताती है सेहत का हाल, त्रिदोष संतुलन सबसे बड़ा कारण

अगर ग्लूटेन खाते रहें, तो पेट दर्द, डायरिया, कब्ज, थकान, वजन कम होना जैसी समस्याएं होती हैं। लंबे समय तक ग्लूटेन लेने से एनीमिया, हड्डियों की कमजोरी और विटामिन की कमी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए सीलिएक मरीजों के लिए ग्लूटेन पूरी तरह से बंद करना जरूरी है। ग्लूटेन-फ्री डाइट में क्या खाना चाहिए, यह समझना भी बहुत जरूरी है। फ्रेश फल, सब्जियां, मिलेट्स, कॉर्न मील, बीन्स और नट्स जैसी चीजें पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनसे शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर मिलता है, जिससे स्वास्थ्य बना रहता है। वहीं, ब्रेड, पास्ता, केक और पिज़्ज़ा जैसी चीजें जो गेहूं, जौ, राई या ओट्स जैसे अन्य ग्लूटेन वाले अनाज से बनती हैं, उन्हें पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। इनके सेवन से परेशानी बढ़ सकती है।

मोबाइल की लत से बचने के लिए अपनाएं डिजिटल डिटॉक्स, शारीरिक और मानसिक रोगों से मिलेगी मुक्ति  ये भी पढ़ें  मोबाइल की लत से बचने के लिए अपनाएं डिजिटल डिटॉक्स, शारीरिक और मानसिक रोगों से मिलेगी मुक्ति

ग्लूटेन-फ्री डाइट सिर्फ बीमारी को कंट्रोल करने के लिए ही नहीं, बल्कि लंबे समय में हेल्दी लाइफ जीने के लिए भी जरूरी है। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, पेट और आंत की समस्याएं कम होती हैं और ऊर्जा भी बनी रहती है। इसके अलावा, सीलिएक मरीजों को यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर वे बाहर खाना खाने भी जाते हैं, तो ग्लूटेन वाले आइटम्स का सेवन करने से बचें। इसकी जगह वे मिलेट्स, कॉर्न मील, बीन्स और नट्स से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

जोड़ों का दर्द और थकान? आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें 'ब्रिज पोज'  ये भी पढ़ें  जोड़ों का दर्द और थकान? आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें 'ब्रिज पोज'

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

घुसपैठियों पर सख्त अमित शाह, कहा, "केदारनाथ से कन्याकुमारी तक, एक-एक को चुनकर भारत से बाहर करेंगे'

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम से...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
घुसपैठियों पर सख्त अमित शाह, कहा, "केदारनाथ से कन्याकुमारी तक, एक-एक को चुनकर भारत से बाहर करेंगे'

खाड़ी क्षेत्र का युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती है महंगाई, भारत पर असर सीमित: एसबीआई रिपोर्ट

नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में चल रहा संघर्ष, जिसमें इजरायल, ईरान और अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकाने शामिल हैं, वैश्विक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
खाड़ी क्षेत्र का युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती है महंगाई, भारत पर असर सीमित: एसबीआई रिपोर्ट

मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

   मेरठ (मवाना)। थाना मवाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रिया टॉकीज के समीप शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

भोपाल। बिलासपुर रेलखंड से कोयला भरकर बड़ोदरा जा रही एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे शनिवार को मध्य प्रदेश के कटनी...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आज देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री Govind...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उत्तर प्रदेश

मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

   मेरठ (मवाना)। थाना मवाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रिया टॉकीज के समीप शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आज देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री Govind...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं