मोबाइल की लत से बचने के लिए अपनाएं डिजिटल डिटॉक्स, शारीरिक और मानसिक रोगों से मिलेगी मुक्ति

On

नई दिल्ली। मोबाइल फोन आधुनिक जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है और तकनीकी प्रगति का प्रतीक भी है। हालांकि, इसकी बढ़ती लत अब बच्चों से लेकर बड़ों तक की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।

आज स्थिति यह है कि मोबाइल का इस्तेमाल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में इतना शामिल हो गया है कि अक्सर हमें यह भी एहसास नहीं होता कि हम दिन का कितना समय स्क्रीन के सामने बिता चुके हैं। लगातार मोबाइल इस्तेमाल की आदत धीरे-धीरे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याओं को जन्म देने लगती है। इसलिए तन और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए समय-समय पर डिजिटल डिटॉक्स करना बेहद जरूरी हो जाता है।

आंखों के लिए चश्मा ही नहीं, पोषक तत्व भी जरूरी, थाली में शामिल करें ये पौष्टिक चीजें  ये भी पढ़ें  आंखों के लिए चश्मा ही नहीं, पोषक तत्व भी जरूरी, थाली में शामिल करें ये पौष्टिक चीजें

दरअसल, मोबाइल की लत केवल मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। लंबे समय तक फोन के इस्तेमाल से नींद न आने की समस्या, कंधों और गर्दन में दर्द, मोटापा, आंखों में जलन या कमजोरी, सिरदर्द, एकाग्रता में कमी, तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा व्यक्ति सामाजिक रूप से भी अलग-थलग पड़ने लगता है। ऐसी स्थिति में आयुर्वेदिक डिजिटल डिटॉक्स को अपनाकर इन समस्याओं से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है और शरीर तथा मन दोनों को फिर से संतुलित और स्वस्थ बनाया जा सकता है। इसके माध्यम से तन और मन को प्राकृतिक तरीके से संतुलित और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

उड्डियान बंध: सिर्फ व्यायाम नहीं, शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला  ये भी पढ़ें  उड्डियान बंध: सिर्फ व्यायाम नहीं, शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला

यह प्रक्रिया मन, आंखों और नसों को आराम देने के साथ-साथ उन्हें मजबूती भी प्रदान करती है। डिजिटल डिटॉक्स अपनाने से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और शरीर में वात की प्रवृत्ति को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। सबसे पहले दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करें। इसके बाद कंधे और गर्दन को मोड़ें और नेत्र का योग करें। इसके साथ ही सुबह की सैर मन और तन दोनों के लिए आवश्यक है। मन को शांत करने के लिए गहरी सांस लें और वीकेंड पर बिना फोन के पूरा दिन निकालने की कोशिश करें। पहले इसमें थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ जाएगी।

गर्मियों में तिल के तेल से अभ्यंग कितना सही? उपयोग से पहले क्या बरतें सावधानी ये भी पढ़ें  गर्मियों में तिल के तेल से अभ्यंग कितना सही? उपयोग से पहले क्या बरतें सावधानी

मन को तनाव और चिंता से बचाने के लिए जुम्बा और डांस कर सकते हैं। इससे शरीर भी गतिशील रहेगा और मन भी खुश रहेगा। शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए आहार में परिवर्तन लाना भी जरूरी है। इसके लिए आहार में आंवला, शहद, घी, त्रिफला, नारियल पानी, बादाम, अश्वगंधा, हल्दी वाला दूध, और तुलसी चाय शामिल करें। आंवला मस्तिष्क और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करेगा, जबकि त्रिफला पाचन अग्नि को तेज कर खाना पचाने में मदद करेगा। वहीं घी तंत्रिका तंत्र को मजबूत करेगा और मस्तिष्क को भी शक्ति प्रदान करेगा।

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी चुनौती एनर्जी पाने की होती है। ऐसे में बाजारों में...
हेल्थ 
पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

  नई दिल्ली। आजकल बहुत से लोग अनिद्रा (नींद न आने) की समस्या से परेशान हैं। रात को बिस्तर पर ऐसे...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका...
खेल  क्रिकेट 
भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

"जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविताओं को अपने भाव के साथ शब्दों के...
मनोरंजन 
"जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन

पीयूष गोयल ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

  नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कनाडा के सस्केचेवान राज्य के प्रीमियर स्कॉट केंद्रीय...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
पीयूष गोयल ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

सहारनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सहारनपुर के राघवपुरम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं