गर्भधारण से पहले क्यों जरूरी है प्रीकॉन्सेप्शन केयर? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

On

नई दिल्ली। आज के समय में हर दंपत्ति चाहता है कि उनका होने वाला बच्चा शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और बुद्धिमान हो। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि एक स्वस्थ संतान की शुरुआत गर्भधारण से पहले ही हो जाती है। आयुर्वेद में इसे गर्भाधान संस्कार या प्रीकॉन्सेप्शन केयर कहा गया है। आयुर्वेद के अनुसार अगर गर्भधारण सही तैयारी के साथ किया जाए तो इससे स्वस्थ संतान प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आयुर्वेद में कहा गया है कि संतान केवल संयोग से नहीं, बल्कि सही योजना और तैयारी से होनी चाहिए।

गर्भधारण से पहले सबसे जरूरी कदम होता है पति-पत्नी के स्वास्थ्य का सही आकलन। आयुर्वेद में सलाह दी जाती है कि दंपत्ति अपनी सामान्य स्वास्थ्य स्थिति, जीवनशैली, खान-पान, कामकाज और पारिवारिक बीमारियों का पूरा ध्यान रखें। अगर किसी को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी से जुड़ी बीमारी, हार्मोन से जुड़ी समस्या या कोई पुरानी बीमारी है, तो पहले उसका सही इलाज कराना जरूरी होता है। इसके अलावा धूम्रपान, शराब या किसी भी तरह की नशे की आदत हो तो उसे छोड़ना बहुत जरूरी माना गया है, क्योंकि इनका सीधा असर आने वाली संतान के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद  ये भी पढ़ें  कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद

इसलिए आयुर्वेद गर्भधारण से पहले स्वास्थ्य जांच और डॉक्टर की सलाह लेने पर जोर देता है। आयुर्वेद में शरीर को शुद्ध और संतुलित बनाने के लिए पंचकर्म चिकित्सा का भी उल्लेख मिलता है। पंचकर्म के जरिए शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने की प्रक्रिया की जाती है, जिससे शरीर गर्भधारण के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सके। इसके साथ ही कुछ आयुर्वेदिक औषधियां भी शरीर की शक्ति और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। महिलाओं के लिए शतावरी, गिलोय, आंवला और बला जैसी औषधियां उपयोगी मानी गई हैं, जबकि पुरुषों के लिए अश्वगंधा, च्यवनप्राश और आंवला रसायन जैसी चीजें शरीर को ताकत और ऊर्जा देने में सहायक मानी जाती हैं, हालांकि इनका सेवन हमेशा विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए। गर्भधारण की तैयारी में केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।

सुबह का नाश्ता करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने से कई नुकसान ये भी पढ़ें  सुबह का नाश्ता करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने से कई नुकसान

आयुर्वेद के अनुसार तनाव, चिंता और नकारात्मक भावनाएं शरीर के संतुलन को बिगाड़ सकती हैं। इसलिए गर्भधारण की योजना बना रहे दंपत्ति को योग, प्राणायाम और ध्यान जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। संगीत सुनना, सकारात्मक सोच रखना और खुशहाल वातावरण में रहना भी मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा सही आहार भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संतुलित और पौष्टिक भोजन शरीर को आवश्यक ऊर्जा और पोषण देता है। खासकर महिलाओं को अपने खान-पान और आराम का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बहुत ज्यादा शारीरिक या मानसिक तनाव से बचना चाहिए और शरीर को पर्याप्त आराम देना चाहिए। 

कच्चे दूध से पाएं प्राकृतिक निखार, रूखापन और मुंहासों से राहत का आसान तरीका ये भी पढ़ें  कच्चे दूध से पाएं प्राकृतिक निखार, रूखापन और मुंहासों से राहत का आसान तरीका

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

नई दिल्ली। भारत में फरवरी में रिटेल वाहन बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में वाहन बिक्री सालाना...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

मुजफ्फरनगर। मेरठ की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब वरिष्ठ शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं बहुआयामी अकादमिक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला इलाके में बनी झुग्गियों में गुरुवार तड़के अचानक से आग लग गई। कुछ ही मिनटों...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव ने कमजोरी का रुख...
बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अमीननगर में गुरुवार को होली के त्योहार के ठीक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात दबंगों ने एक दैनिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश