रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ फेफड़ों व हृदय के लिए फायदेमंद है भुजंगासन

On

नई दिल्ली। आज के आधुनिक और भागदौड़ वाली तेज रफ्तार दुनिया में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक जीवन में योग और प्राणायाम को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को योग और प्राणायाम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक करता है और उनकी सही विधि और लाभों के बारे में बताता है। उन्हीं में से एक पूर्ण भुजंगासन है।

आयुष मंत्रालय का कहना है कि पूर्ण भुजंगासन न केवल आपकी रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, बल्कि आपके फेफड़ों और हृदय के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसलिए इसे आज ही अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। मंत्रालय ने इसके प्रतिदिन करने से मिलने वाले लाभ को बताते हुए इसके सभी तरीकों के बारे में भी बताया है, जिसके मुताबिक, पूर्ण भुजंगासन को करने के लिए आप सबसे पहले भुजंगासन में आकर सामान्य श्वास लें। इसके बाद घुटने मोड़ें और पंजों को ऊपर उठाएं। फिर सिर, गर्दन और कंधों को पीछे तानें। इसके बाद पैरों (तलवों) से सिर को छूने का प्रयास करें। यशाशक्ति रुकें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं।

आंखों का रंग और सूजन बताती है सेहत का हाल, त्रिदोष संतुलन सबसे बड़ा कारण ये भी पढ़ें  आंखों का रंग और सूजन बताती है सेहत का हाल, त्रिदोष संतुलन सबसे बड़ा कारण

इसके बाद शिथिल होकर लेटें और श्वास व हृदय गति को सामान्य होने दें। पूर्ण भुजंगासन करने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट ब्रह्ममुहूर्त में होता है, लेकिन इसे शाम में भी भोजन के 4-5 घंटे बाद किया जा सकता है। इस क्रिया को नियमित रूप से प्रतिदिन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इसके साथ ही पेट की चर्बी घटती है, और श्वसन तंत्र में भी सुधार होता है। पूर्ण भुजंगासन करने से पाचन शक्ति बेहतर होती है और पीठ दर्द में भी राहत आती है। इसी के साथ यह तनाव और थकान को दूर कर संपूर्ण शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है। हालांकि, शुरुआत के दिनों में पूर्ण भुजंगासन को किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही धीरे-धीरे सीखते हुए करना चाहिए, क्योंकि इसे गलत तरीके से करने पर चोट का खतरा हो सकता है।

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे सीधा क्रीम से बना घी, जानें क्या कहता है आयुर्वेद ये भी पढ़ें  कहीं आप भी तो नहीं खा रहे सीधा क्रीम से बना घी, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

नई दिल्ली। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इस आशंका को खारिज किया कि मौजूदा वैश्विक ऊर्जा स्थिति भारत के लिए संकट...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

  नई दिल्ली। जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी चुनौती एनर्जी पाने की होती है। ऐसे में बाजारों में...
हेल्थ 
पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

  नई दिल्ली। आजकल बहुत से लोग अनिद्रा (नींद न आने) की समस्या से परेशान हैं। रात को बिस्तर पर ऐसे...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका...
खेल  क्रिकेट 
भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

सहारनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सहारनपुर के राघवपुरम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं