मेरठ: एटीएम चोर की बेरहमी से पिटाई, खंभे से बांधकर घंटों बनाया बंधक
मेरठ। जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में कानून को हाथ में लेने का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है जहां एक एटीएम बूथ में चोरी का प्रयास कर रहे युवक को स्थानीय निवासियों ने रंगे हाथों दबोच लिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को सबक सिखाने के उद्देश्य से उसे पकड़कर इलाके के एक घंटा खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
ये भी पढ़ें शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटाइस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जनता द्वारा चोर को बंधक बनाकर पीटते हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक को काफी देर तक सार्वजनिक रूप से खंभे से बांधकर रखा गया लेकिन स्थानीय पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की कानों कान खबर तक नहीं लग पाई। पुलिस प्रशासन तब हरकत में आया जब सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो प्रसारित हुआ और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक ने चोर को भीड़ के चंगुल से छुड़वाने का प्रयास किया था लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे भी कड़ी हिदायत देकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कह रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां