'जन आकांक्षाओं की पूर्ति सरकार का संकल्प', बजट वेबिनार में पीएम मोदी ने किया 'केयर इकोनॉमी' का भी जिक्र

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बजट के बाद 'सबका साथ सबका विकास-लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना' विषय पर वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जन आकांक्षाओं की पूर्ति सिर्फ एक चर्चा का विषय नहीं है, ये इस बजट का मूल ध्येय है और इस सरकार का संकल्प भी है।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित करते हुए कहा कि इन जन आकांक्षाओं की पूर्ति का बहुत बड़ा माध्यम शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और संस्कृति जैसे मूलभूत सेक्टर हैं। इसलिए इस वेबिनार में हम इन महत्वपूर्ण आयामों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज निवारक और समग्र स्वास्थ्य के विजन पर काम कर रहा है। पिछले कुछ सालों में देश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। सैंकड़ों जिलों में नए-नए मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। आयुष्मान भारत योजना आरोग्य मंदिरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच गांव-गांव तक बढ़ाई गई है। हमारे योग और आयुर्वेद पूरी दुनिया में पॉपुलर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में 'केयर इकोनॉमी' का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "'केयर इकोनॉमी' एक अहम विषय है।

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं ये भी पढ़ें  होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

आने वाले दशक में देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी और आज वर्तमान में दुनिया के कई देशों में 'केयरगिवर्स' की भारी मांग है। इसलिए अब हेल्थ सेक्टर में लाखों युवाओं के लिए नए स्किल आधारित रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।" पीएम मोदी ने वेबिनार में उपस्थित हेल्थ सेक्टर्स के विशेषज्ञों से अनुरोध करते हुए कहा कि 'वे नए ट्रेनिंग मॉडल' और पार्टनरशिप विकसित करने पर सुझाव दें, ताकि देश में ट्रेनिंग इकोसिस्टम और अधिक मजबूत हो सके। टेली मेडिसिन की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज बड़ी संख्या में दूर-दराज के लोग भी टेली मेडिसिन का लाभ उठा रहे हैं और एक विश्वास बढ़ता जा रहा है। मेरा मानना है कि इसमें अभी भी जागरुकता और सहजता बढ़ाए जाने की जरूरत है। पिछले एक दशक में देश के माइंडसेट में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। आज गांव, कस्बा और शहर की सीमाओं से परे भारत का हर युवा कुछ नया करना चाहता है। उसमें कुछ कर गुजरने का जज्बा है।

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट ये भी पढ़ें  घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई पीढ़ी का नया माइंडसेट देश की सबसे बड़ी ताकत है और उज्जल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।" उन्होंने यह भी कहा कि युवाशक्ति तभी राष्ट्रीय शक्ति बनती है, जब वह स्वस्थ भी हो, अनुशासित भी हो और आत्मविश्वास भरी भी हो। इसलिए पिछले कुछ वर्षों में खेलों को राष्ट्रीय विकास की एक महत्वपूर्ण धारा के रूप में देखा गया है। खेलो इंडिया जैसी पहलों ने देश में 'स्पोर्ट्स इकोसिस्टम' को नई ऊर्जा दी है। देशभर में 'स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर' को मजबूत किया जा रहा है।

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान ये भी पढ़ें  लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गाजियाबाद: खोड़ा अग्निकांड के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री, एसडीएम को दिए जांच और आर्थिक सहायता के निर्देश

   गाजियाबाद। खोड़ा के न्यू अजंता पार्क में हुए भीषण अग्निकांड, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, के बाद...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: खोड़ा अग्निकांड के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री, एसडीएम को दिए जांच और आर्थिक सहायता के निर्देश

सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

ग्रेटर नोएडा : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

नोएडा। फर्जी वर्क वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा :  विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में हिन्दू बस्ती में मुस्लिमों ने खरीदे मकान, खाली ना कराने पर आंदोलन की चेतावनी

   मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी गौशाला मोहल्ले में मकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हिन्दू बस्ती में मुस्लिमों ने खरीदे मकान, खाली ना कराने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 55 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

मुजफ्फरनगर। देश में 2014 और उत्तर प्रदेश में 2017 से भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है। मुजफ्फरनगर शहर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 55 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइड में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव