ग्रेटर नोएडा : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

नोएडा। फर्जी वर्क वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना बिसरख पुलिस ने एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे 8 पासपोर्ट, 90 विजिटिंग कार्ड, 24 फर्जी वीजा (फोटो कापी), 6 वीजा खाली लिफाफा, 37 स्काई वीजा वेंचर (37 SKY VISA VENTURE) लेटर पैड, एक फर्म रजिस्ट्रेशन, 2 फर्म सर्टिफिकेट, 2 कूट मोहर, 3 मोबाइल तथा 47 हजार रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है। 
 
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ठगी के शिकार एक युवक ने थाना बिसरख पर तहरीर देकर सूचना दी थी कि अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा व राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र द्वारा गौर सिटी मॉल में स्काई वीजा वेंचर (SKY VISA VENTURE) नामक ऑफिस खोलकर कॉलिंग व अन्य माध्यम से सम्पर्क में में आये लोगो को विदेश भेजने के नाम पर वर्क वीजा तैयार कराने का भरोसा देकर उनसे उनका पासपोर्ट प्राप्त कर फर्जी कूटरचित वीजा तैयार करके व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को भेजे गये थे। इस तरीके से अभियुक्तों द्वारा कई लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी की गई।
 
उन्होंने बताया कि घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कई गठित टीम की गई। आज थाना बिसरख पुलिस टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू पुत्र पालाराम को सांई नर्सरी के सामने एटीएस रोड़ थाना क्षेत्र बिसरख से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के अन्य साथी राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
 
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू व राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र द्वारा गौर सिटी मॉल में स्काई वीजा वेंचर की ऑफिस खोलकर (बिट्टू द्वारा अपना फर्जी नाम सक्षम शर्मा तथा सुरेन्द्र द्वारा अपना फर्जी नाम राजीव शर्मा बताकर) कॉलिंग व अन्य माध्यम से सम्पर्क में आये लोगों को विदेश (फिनलैण्ड, पॉलैण्ड, रुस) भेजने के नाम पर वर्क वीजा तैयार करने का भरोसा देकर उनसे उनका पासपोर्ट प्राप्त किर लिया जाता है तथा प्रत्येक ग्राहक से 80 हजार से 1 लाख रूपये की फीस तय कर रकम वसूलते है तथा कुछ लोगो के साथ विदेश भेजने तथा नौकरी की गारण्टी देने के एग्रीमेंट भी तैयार किये गये है। ग्राहकों के द्वारा वीजा व अपना पासपोर्ट मांगे जाने पर अभियुक्तगण के द्वारा फर्जी कूटरचित वीजा तैयार कर ग्राहकों को उनके फोन पर भेज जाते थे। जिनकी ग्राहकों के द्वारा संबंधित एंबेसी से जानकारी करने पर पता करने पर वीजा फर्जी व कूट रचित पाये जाते थे।
 
उन्होंने बताया कि अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू द्वारा बताया गया कि वह लोगति को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा आदि तैयार करने का काम करता था। जिसके संबंध में पूर्व में थाना मेडिकल जनपद मेरठ तथा पानीपत हरियाणा में भी मुकदमा पंजीकृत है। डीसीपी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा मिलकर सैंकडों लोगों के साथ लाखा रुपये की ठगी की गई है।
Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

सहारनपुर में जिला सैनिक बन्धु की बैठक 12 मार्च को होगी आयोजित

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक 12 मार्च 2026 को जिला सैनिक कल्याण
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला सैनिक बन्धु की बैठक 12 मार्च को होगी आयोजित

सहारनपुर में पेपर मिल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत और दो घायल

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर   हादसा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पेपर मिल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत और दो घायल

नोएडा में उद्यमियों ने डीएम संग की बैठक, बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग

नोएडा। उद्यमियों की संस्था नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) का एक प्रतिनिधिमण्डल अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में उद्यमियों ने डीएम संग की बैठक, बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग

उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल

गैरसैंण। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल

यूपी: मुरादनगर में बच्चों की छोटी सी कहासुनी बनी हिंसक झड़प, कई घायल

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के मलिकनगर बंबा रोड पर बीती रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
यूपी: मुरादनगर में बच्चों की छोटी सी कहासुनी बनी हिंसक झड़प, कई घायल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में जिला सैनिक बन्धु की बैठक 12 मार्च को होगी आयोजित

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक 12 मार्च 2026 को जिला सैनिक कल्याण
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला सैनिक बन्धु की बैठक 12 मार्च को होगी आयोजित

सहारनपुर में पेपर मिल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत और दो घायल

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर   हादसा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पेपर मिल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत और दो घायल

सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइड में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव