नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मिला फोनरवा प्रतिनिधिमंडल, सेक्टरों की समस्याओं पर की चर्चा
नोएडा। नोएडा के विभिन्न सेक्टरों की समस्याओं की समस्याओं को लेकर फैडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) का एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश के साथ बैठक की। बैठक में सेक्टरों की सफाई व्यवस्था, सेक्टरों में लंबित कार्य सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की।
बैठक के दौरान फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि विभिन्न सेक्टरों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक ढंग से नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण प्राधिकरण के सर्किल स्तर पर सफाई कार्यों की प्रभावी निगरानी का अभाव है। इस पर सीईओ कृष्ण करुणेश ने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
महासचिव केके जैन ने सीईओ को बताया कि विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए से संबंधित लंबे समय से लंबित विकास कार्यों की विस्तृत सूची पूर्व में प्राधिकरण को सौंपी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि उक्त लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए।
इस पर सीईओ ने बताया कि आरडब्ल्यूए से प्राप्त लंबित कार्यों के टेंडर प्रक्रिया में हैं और शीघ्र ही इन पर कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही फोनरवा एवं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, अशोक मिश्रा, आरके सिंह, लक्ष्मी नारायण सहित अन्य लोग शामिल रहें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां