नोएडा में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, भरण-पोषण व उत्पीड़न के  50 मामले दर्ज 

 

 नोएडा । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान महिलाओं से संबंधित लगभग 50 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, उत्पीड़न के मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे।

  जनसुनवाई के दौरान डॉ. मीनाक्षी भराला ने फरियादी महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रत्येक मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। जिससे पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

बैठक में उपस्थित पुलिस विभाग, महिला कल्याण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि कार्यालयों में आने वाली फरियादी महिलाओं की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता, सहानुभूति और मधुर व्यवहार के साथ उनकी समस्याएं सुनी जाए। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाएं सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण अपनी समस्याएं खुलकर नहीं रख पाती हैं, ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे उन्हें भरोसा दिलाएं और न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं।

 इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सदस्या द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित महिला अधिकारियों, कर्मचारियों तथा फरियादी महिलाओं को पौधे भेंटकर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय अजय कुमार, डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा, एसीपी दीक्षा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, एसीएमओ टीकम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की बड़ी हड़ताल 8 हजार डॉक्टरों ने रोका काम अस्पतालों की सेवाएं प्रभावित

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की बड़ी हड़ताल 8 हजार डॉक्टरों ने रोका काम अस्पतालों की सेवाएं प्रभावित

शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक

शामली। जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव कुरमाली निवासी एक युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है।...
शामली 
शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म जल्द खातों में आएंगे 1500 रुपये 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

अगर आप मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक...
मध्य प्रदेश 
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म जल्द खातों में आएंगे 1500 रुपये 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

मार्च अप्रैल की तेज गर्मी में भी सूखेंगे नहीं आपके पौधे अगर किचन गार्डन की मिट्टी में मिला दें ये 7 खास चीजें पूरा बगीचा रहेगा हमेशा हरा भरा और सब्जियों से भरपूर

अगर आप अपने घर की छत या आंगन में किचन गार्डन बनाना चाहते हैं तो सबसे जरूरी चीज है सही...
कृषि 
मार्च अप्रैल की तेज गर्मी में भी सूखेंगे नहीं आपके पौधे अगर किचन गार्डन की मिट्टी में मिला दें ये 7 खास चीजें पूरा बगीचा रहेगा हमेशा हरा भरा और सब्जियों से भरपूर

शामली में मार्च में ही मई जैसी गर्मी का अहसास, तापमान 32 डिग्री के पार 

शामली। जनपद शामली में मार्च माह के शुरुआती दिनों में ही मौसम का मिजाज तीखा हो गया है। भीषण...
शामली 
शामली में मार्च में ही मई जैसी गर्मी का अहसास, तापमान 32 डिग्री के पार 

उत्तर प्रदेश

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

गोरखपुर/रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर  रामपुर  
यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर।  मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह   इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव