नोएडा में उद्यमियों ने डीएम संग की बैठक, बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग

नोएडा। उद्यमियों की संस्था नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) का एक प्रतिनिधिमण्डल अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम से सेक्टर-27 स्थित कार्यालय में मिला। इस दौरान उद्यमियों ने डीएम को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। वहीं जनपद के विभिन्न जगहों पर बदहाल हो चुकी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उद्यमियों ने डीएम से की।

नोएडा के सेक्टर-27 स्थित डीएम कैंप कार्यालय पर डीएम से मुलाकात के दौरान एनईए अध्यक्ष ने बताया कि विगत 2 वर्षों से नोएडा की सभी सड़कें टूटी पड़ी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रखें है, जिसमें लोगों का चलना भी दूभर हो गया है, सड़के टूटी होने के कारण वाहनों को भी क्षति पहुँच रही है और यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ सड़कों पर उड़ती धूल के कारण वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने डीएम से कहा कि प्राधिकरण का ध्यान इस ओर आकर्षित कर 2 माह में सड़कों की मरम्मत करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करें। जिससे लोगों को सड़कों पर चलना सुगम हो सके।

गुरुग्राम: लॉजिस्टिक फर्म की गाड़ी से सामान चोरी का आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  गुरुग्राम: लॉजिस्टिक फर्म की गाड़ी से सामान चोरी का आरोपी गिरफ्तार

बैठक के दौरान एनईए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नोएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट शीघ्र ही शुरू होने वाला है। यमुना औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग जो कि नोएडा एक्सप्रेस-वे की ओर जाता है। उसमें 2-2 घंटे तक जाम लगा रहता है। उन्होंने कहा कि जब तक नोएडा से परी चैक तक प्राधिकरण द्वारा सड़क नहीं बनाई जाती तब तक सेक्टर-94 से शुरू होकर सेक्टर-150 तक जाने वाला पुस्ता बाध रोड़ की मरम्मत यदि प्राधिकरण करवा दे तो इससे काफी हद तक यातायात सुगम हो जाएगा और एयरपोर्ट तक पहुँचने में भी लोगों को आसानी होगी।

दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

एनईए प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताई गई उक्त सभी समस्याओं को सुनने के बाद डीएम ने कहा कि इस संदर्भ में हमें पत्र लिख कर दे दें। जिससे संबंधित प्राधिकरण को इस संदर्भ में निर्देशित किया जा सके । प्रतिनिधिमंडल में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वीके सेठ, उपाध्यक्ष  मयंक गुप्ता, सचिव  राहुल नैय्यर सहित अन्य शामिल रहें। 

नोएडा में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, भरण-पोषण व उत्पीड़न के  50 मामले दर्ज  ये भी पढ़ें  नोएडा में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, भरण-पोषण व उत्पीड़न के  50 मामले दर्ज 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

1 लाख से कम में मिल रही 5 शानदार बाइक्स दमदार माइलेज स्टाइलिश लुक और कम खर्च में चलेंगी सालों तक

आज के समय में हर कोई ऐसी बाइक चाहता है जो दिखने में स्टाइलिश हो चलाने में आरामदायक हो और...
ऑटोमोबाइल 
1 लाख से कम में मिल रही 5 शानदार बाइक्स दमदार माइलेज स्टाइलिश लुक और कम खर्च में चलेंगी सालों तक

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, 'लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें'

तेहरान। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, 'लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें'

ग्रेटर नोएडा में ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाकर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी के आगमन पर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में  ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाकर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

SUV बाजार में कल होने वाला है बड़ा खुलासा रेनो ब्रिजर ऑफ रोडिंग कार से बढ़ेगा मुकाबला

आज ऑटोमोबाइल की दुनिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने कार प्रेमियों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।...
ऑटोमोबाइल 
SUV बाजार में कल होने वाला है बड़ा खुलासा रेनो ब्रिजर ऑफ रोडिंग कार से बढ़ेगा मुकाबला

उत्तर प्रदेश

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

गोरखपुर/रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर  रामपुर  
यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर।  मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह   इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव