उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल
गैरसैंण। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया। सीएम ने इस बजट को जन-जन का बजट बताया है, जो प्रदेश के चहुंमुखी विकास को नई गति देते हुए आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त प्रदेश निर्माण के हमारे संकल्प को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इन्हीं प्रयासों को और अधिक मजबूती देते हुए तथा उनका व्यापक विस्तार करते हुए उत्तराखंड, विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में पूरी प्रतिबद्धता और सामर्थ्य के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
ये भी पढ़ें मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपएमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित है। उसी विजन को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित उत्तराखंड बनाने के लक्ष्य के साथ बजट लाया गया है। इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर खास ध्यान दिया गया है। सोच यह है कि अगर इन चार वर्गों को मजबूत किया जाएगा, तो देश भी मजबूत होगा। इसलिए बजट का मुख्य फोकस इन समूहों को मजबूत बनाने पर है। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, "पिछली बार हमारा बजट लगभग 1 लाख 1 हजार करोड़ रुपए था। इस बार बजट में लगभग 10 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इन चार वर्षों में और मैं कहूंगा कि पिछले नौ वर्षों में जब भी अपना बजट पेश किया है, तो उसमें हमेशा लोगों की भावनाओं को दिखाया है। हमारा फोकस महिलाओं को मजबूत बनाने, किसानों को मजबूत करने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और राज्य के जीएसडीपी को बढ़ाने पर रहा है। ज्यादा से ज्यादा निवेश यहां पर कैसे ला सकते हैं, उसी सोच के साथ सरकार काम कर रही है। इस बार का बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर लाया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां