बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना समय की जरूरत

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बजट-पश्चात वेबिनार शृंखला के चौथे सत्र को संबोधित किया। इस वेबिनार की थीम “सबका साथ, सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” रही। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के बजट का मूल उद्देश्य देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करना है और सरकार उसी दिशा में काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने वेबिनार में शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और संस्कृति जैसे क्षेत्रों को देश के समग्र विकास का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं से बजट में की गई घोषणाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सुझाव देने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा, “जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति मात्र एक विषय नहीं है, यह इस बजट का मूल उद्देश्य और इस सरकार का संकल्प है।”

 

अकीदत के साथ अदा की गई माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़ ये भी पढ़ें  अकीदत के साथ अदा की गई माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़

8 मार्च को बढेड़ी गेट पर कुश्ती का महासंग्राम, ओलंपियन एएसपी अनुज चौधरी के पैतृक गांव में होगा भव्य दंगल ये भी पढ़ें  8 मार्च को बढेड़ी गेट पर कुश्ती का महासंग्राम, ओलंपियन एएसपी अनुज चौधरी के पैतृक गांव में होगा भव्य दंगल

प्रधानमंत्री ने निवारक और समग्र स्वास्थ्य की परिकल्पना पर जोर देते हुए स्वास्थ्य अवसंरचना के तेजी से सुदृढ़ीकरण और योग एवं आयुर्वेद की वैश्विक लोकप्रियता का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि सैकड़ों जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। आयुष्मान भारत योजना और आरोग्य मंदिरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का विस्तार हुआ है। पीएम मोदी ने विशेष रूप से उभरती 'देखभाल अर्थव्यवस्था' और वैश्विक स्तर पर देखभालकर्ताओं की बढ़ती मांग की ओर ध्यान आकर्षित किया और विशेषज्ञों से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए नए प्रशिक्षण मॉडल विकसित करने का आग्रह किया। पीएम ने कहा, "मैं इस वेबिनार में उपस्थित स्वास्थ्य सेक्टर के विशेषज्ञों से नए प्रशिक्षण मॉडल और साझेदारियों को विकसित करने के लिए सुझाव देने का आग्रह करूंगा ताकि देश में प्रशिक्षण व्यवस्था और भी मजबूत हो सके।" डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में टेलीमेडिसिन की बढ़ती भूमिका का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे दूरदराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संभव हुआ है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में जनजागरूकता बढ़ाने और इसे और सरल बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका ये भी पढ़ें  बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

 

उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि अभी टेलीमेडिसिन के बारे में जागरूकता और इसके उपयोग को सरल बनाने की आवश्यकता है।" प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं की विकसित होती सोच को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए इसकी सराहना की और इस भावना के अनुरूप शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया। पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि देश में शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है और शिक्षा प्रणाली को भी उसी अनुरूप ढालना होगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना है। साथ ही उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऑटोमेशन और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने की जरूरत बताई।

 

पीएम मोदी ने एवीजीसी यानी एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स सेक्टर को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से अपने परिसरों को उद्योग सहयोग और अनुसंधान आधारित शिक्षा के केंद्रों के रूप में विकसित करने का आह्वान किया, ताकि छात्रों को वास्तविक दुनिया का अनुभव मिल सके। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर संतोष जताया और कहा कि भविष्य की तकनीकों में बेटियों को समान अवसर देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने मजबूत अनुसंधान इकोसिस्टम बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे युवा शोधकर्ताओं को नवाचार और प्रयोग करने के लिए बेहतर अवसर मिल सकें। पीएम मोदी ने कहा, "मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस वेबिनार में, अपने परिसरों को उद्योग सहयोग और अनुसंधान-आधारित शिक्षा के केंद्रों के रूप में विकसित करने पर विचार-विमर्श अवश्य करें।"

 

प्रधानमंत्री ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती संख्या पर गर्व व्यक्त किया और भविष्य की प्रौद्योगिकियों में बेटियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। पीएम मोदी ने एक सशक्त अनुसंधान इकोसिस्टम बनाने का आह्वान किया जो युवा शोधकर्ताओं को बिना किसी बाधा के नवाचार और प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा, "हमें एक ऐसा अनुसंधान इकोसिस्टम बनाना होगा जहां युवा शोधकर्ताओं को नए विचारों पर प्रयोग करने और काम करने का पूरा अवसर मिले।" खेलों की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वस्थ और अनुशासित युवा आबादी ही राष्ट्रीय शक्ति की रीढ़ है। उन्होंने 'खेलो इंडिया' के प्रभाव को रेखांकित किया और छोटे शहरों एवं क्षेत्रों से भी प्रतिभाओं की पहचान करने, खेल निकायों को पेशेवर बनाने और राष्ट्रमंडल खेलों तथा ओलंपिक बोली जैसी आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को सुव्यवस्थित वित्तीय सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। पीएम मोदी ने कहा, "ऐसी स्थिति में, हमें आज ही युवा खिलाड़ियों की पहचान करके उन्हें प्रशिक्षित करना होगा, तभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की ख्याति बढ़ेगी।"

 

प्रधानमंत्री ने पर्यटन और संस्कृति में रोजगार सृजन की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारंपरिक स्थलों से परे नए पर्यटन स्थलों का विकास किसी शहर की ब्रांडिंग और समग्र विकास को बढ़ावा देता है। प्रधानमंत्री ने कहा, "अब हम देश में पर्यटन स्थलों को नए सिरे से विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।" प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा, "प्रशिक्षित गाइड, आतिथ्य कौशल, डिजिटल संपर्क और सामुदायिक भागीदारी हमारे पर्यटन सेक्टर के स्तंभ बन रहे हैं। इनके साथ-साथ स्वच्छता और सतत विकास पद्धतियां भी आवश्यक हैं। भारत की स्थिति को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में सुदृढ़ करने के लिए हम मिलकर काम कर रहे हैं, ऐसे में पर्यटन और संबंधित क्षेत्रों पर आपके सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे।" प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के समापन में राष्ट्रीय प्रगति को गति देने के लिए संस्थानों, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच समन्वय के महत्व पर जोर दिया और विश्वास व्यक्त किया कि ये चर्चाएं भविष्य के लिए एक ठोस रूपरेखा प्रदान करेंगी और विकसित भारत की नींव को मजबूत करेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा, "ऐसे प्रयासों से विकसित भारत की नींव और भी सुदृढ़ होगी।"

Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह': वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेल

खतौली (मुजफ्फरनगर)। जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह': वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर: नानौता पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने हत्या के मुकदमंे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नानौता पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: बड़े बकायादारों पर नगर निगम सख्त, 850 को कुर्की नोटिस, 8 संपत्तियां सील

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने बडे़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बड़े बकायादारों पर नगर निगम सख्त, 850 को कुर्की नोटिस, 8 संपत्तियां सील

मुजफ्फरनगर के खतौली में चलती ट्रेन से गिरा हिमाचल का युवक, दर्दनाक मौत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक भीषण रेल हादसा सामने आया है, जहाँ चलती ट्रेन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में चलती ट्रेन से गिरा हिमाचल का युवक, दर्दनाक मौत

सहारनपुर: GIS सर्वे के बाद नगर निगम ने जारी किए भवन स्वकर के एकतरफा बिल

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के आधार पर महानगर के करीब साढे़ 37 हजार भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: GIS सर्वे के बाद नगर निगम ने जारी किए भवन स्वकर के एकतरफा बिल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नानौता पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने हत्या के मुकदमंे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नानौता पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: बड़े बकायादारों पर नगर निगम सख्त, 850 को कुर्की नोटिस, 8 संपत्तियां सील

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने बडे़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बड़े बकायादारों पर नगर निगम सख्त, 850 को कुर्की नोटिस, 8 संपत्तियां सील

सहारनपुर: GIS सर्वे के बाद नगर निगम ने जारी किए भवन स्वकर के एकतरफा बिल

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के आधार पर महानगर के करीब साढे़ 37 हजार भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: GIS सर्वे के बाद नगर निगम ने जारी किए भवन स्वकर के एकतरफा बिल

सहारनपुरः गागलहेड़ी पुलिस ने फरार वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर (गागलहेडी)। सहारनपुर जनपद की थाना गागलहेडी पुलिस ने फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः गागलहेड़ी पुलिस ने फरार वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव