सहारनपुर: नानौता पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने हत्या के मुकदमंे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना नानौता प्रभारी नवीन कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 8 मार्च को वादी सचिन सैनी पुत्र सौरण निवासी मौहल्ला मकदूम जहाँ सराय बड़ा बगड़ कस्बा व थाना गंगोह की तहरीर पर आरोपियों सोनू पुत्र जयलाल निवासी रंगेल थाना गंगोह सहारनपुर व रुबी पत्नी संदीप निवासी मौहल्ला मकदूम जहाँ सराय बडा बगड कस्बा व थाना गंगोह के खिलाफ वादी के भाई आशू पुत्र सौरण की विगत् 12 नवम्बर को रुहाड़ा नाला कस्बा नानौता मे डुबा कर हत्या करने के संबंध मे थाना नानौता पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि आज उनके व वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वांछित आरोपियों सोनू पुत्र जयलाल व रुबी पत्नी संदीप को जनपद सहारनपुर से गिरफ्तार कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां