अब 25 दिन से पहले नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर, सरकार ने जमाखोरी रोकने को बदले नियम

On

 नई दिल्ली। वैश्विक अस्थिरता के समय में दुनिया में बढ़ती प्राकृतिक गैस की कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया। इसकी वजह जमाखोरी को रोकना है। अमेरिका, इजरायल- ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच बाजार में घबराहट में खरीदारी के संकेत मिलने के बाद केंद्र ने यह कदम उठाया है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि देश में एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है और स्टॉक को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के उपाय के रूप में एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग का समय बढ़ा दिया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के कारण आपूर्ति बाधित होने की आशंका से बुकिंग बढ़ने से मांग में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

 

पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला ये भी पढ़ें  पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट ये भी पढ़ें  घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

एक अधिकारी ने बताया कि औसतन परिवार एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 7-8 एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते हैं और सामान्यतः उन्हें 6 सप्ताह से कम समय में सिलेंडर रिफिल कराने की आवश्यकता नहीं होती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की दरें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर होने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की जाएगी। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल विपणन कंपनियां फिलहाल मौजूदा लागत दबाव को वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार वैश्विक तेल बाजारों पर कड़ी नजर रख रही है, लेकिन फिलहाल खुदरा ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है। इसके अतिरिक्त, केंद्र ने सोमवार को संसद को सूचित किया गया कि भारत के पास वर्तमान में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण की कुल 74 दिनों की क्षमता है, जो भू-राजनीतिक संघर्ष जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में आपूर्ति में होने वाली रुकावटों से निपटने में सहायक हो सकती है।

पीयूष गोयल ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा ये भी पढ़ें  पीयूष गोयल ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने राज्यसभा को लिखित उत्तर में बताया, “सरकार ने 5.33 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) की कुल क्षमता वाली रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार सुविधाएं स्थापित की हैं, जो भू-राजनीतिक संघर्ष जैसे अल्पकालिक आपूर्ति संकटों के लिए एक बफर के रूप में कार्य कर सकती हैं। यह लगभग 9.5 दिनों की कच्चे तेल की आवश्यकता को पूरा करने के लिए है। इसके अतिरिक्त, देश में तेल विपणन कंपनियों के पास कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण की 64.5 दिनों की क्षमता है। इसलिए, कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण की वर्तमान कुल राष्ट्रीय क्षमता 74 दिनों की है।” 

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के बीच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

अज्ञान और अंधविश्वास: बलि और हिंसा से नहीं मिलता ईश्वर का आशीर्वाद

मनुष्य कितना अज्ञानी है! कुछ अक्ल के अंधे लोग निर्जीव मूर्तियों को प्रसन्न करने की कोशिश में लगे रहते हैं,...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अज्ञान और अंधविश्वास: बलि और हिंसा से नहीं मिलता ईश्वर का आशीर्वाद

दैनिक राशिफल: 10 मार्च, 2026, मंगलवार

मेष : कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 10 मार्च, 2026, मंगलवार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

उन्नाव। गाय को 'गौ माता' और 'भारत की राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग काे लेकर "गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा" पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पाने वाली सफल अभ्यर्थी ः यूपीएससी

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में रैंक 301 को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पाने वाली सफल अभ्यर्थी ः यूपीएससी

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

उन्नाव। गाय को 'गौ माता' और 'भारत की राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग काे लेकर "गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा" पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पाने वाली सफल अभ्यर्थी ः यूपीएससी

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में रैंक 301 को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पाने वाली सफल अभ्यर्थी ः यूपीएससी

चंदौसी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

संभल। चंदौसी के घंटाघर स्थित सनातन धर्म पुस्तकालय में अखिल भारतीय हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से होली मिलन...
उत्तर प्रदेश  संभल  
चंदौसी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

अधिवक्ता को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप, वकीलों ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

मुरादाबाद में एक अधिवक्ता को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप को लेकर वकीलों ने एसएसपी से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अधिवक्ता को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप, वकीलों ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना