मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, 'लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें'
तेहरान। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक बार फिर ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर घरों में रहने की अपील की है। ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह देते हुए नए दिशा निर्देश जारी किए। अपना ख्याल रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी मुख्य रूप से भारतीयों को ईरान की भूमि सीमाओं से बाहर यात्रा करने से पहले दूतावास से समन्वय करने की सलाह देती है। भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ईरान की किसी भी सीमा (लैंड बॉर्डर) पर बिना दूतावास से पूर्व समन्वय के बाहर जाने का प्रयास न करें।
एक बार ईरानी क्षेत्र से बाहर निकलने के बाद, दूतावास की ओर से कोई सहायता प्रदान नहीं की जा सकेगी, खासकर यदि तीसरे देश में प्रवेश में समस्या हो। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, अनावश्यक यात्रा से बचने, घर के अंदर रहने और स्थानीय समाचारों पर नजर रखने की सलाह देते हुए दूतावास से संपर्क में रहने को कहा गया है। जनवरी से मार्च 2026 के बीच कई एडवाइजरी जारी की गई हैं, जिसमें भारतीयों को ईरान छोड़ने, यात्रा न करने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। 3 मार्च 2026 की एडवाइजरी में घर के अंदर रहने और सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया था। दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। किसी भी आपात स्थिति में संपर्क करने के हेल्पलाइन नंबर: +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109 और +98 993 217 9359 हैं। वहीं ईमेल: सीओएनएसडॉटतेहरानएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन के जरिए भी संपर्क साधा जा सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां