सहारनपुर: GIS सर्वे के बाद नगर निगम ने जारी किए भवन स्वकर के एकतरफा बिल
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के आधार पर महानगर के करीब साढे़ 37 हजार भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र के साथ नोटिस भेजे गए थे। इनमें से मात्र पांच हजार भवन स्वामियों ने ही आपत्ति करते हुए स्वकर प्रपत्र जमा कराये हैं। बाकि जिन साढे़ 32 हजार भवन स्वामियों ने स्वकर प्रपत्र नहीं भरे है। नगर निगम द्वारा उनके एकतरफा बिल जारी किये गए हैं।
कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर जीआईएस सर्वे के नोटिसों के साथ भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र भेजे गए थे, ताकि यदि सर्वे के दौरान भवन की माप में कोई त्रुटि आ गयी हो तो उसे ठीक कराया जा सके। उन्होंने बताया कि महानगर के करीब साढे़ 37 हजार भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र के साथ नोटिस भेजे गए थे। इनमें से मात्र पांच हजार भवन स्वामियों ने ही आपत्ति करते हुए स्वकर प्रपत्र जमा कराये हैं। बाकि सब भवन स्वामियों के एकतरफा बिल जारी कर दिए गए है जो निगम के पोर्टल पर उपलब्ध है।
उन्होंने भवन स्वामियों से अनुरोध किया है कि यदि किसी भवन स्वामी को बिल प्राप्त नहीं हुआ तो वह नगर निगम कार्यालय से या गूगल पर निगम की वेबसाइट पी टैक्स एसएनएन डॉट कॉम पर अपना पीटीआई या भवन संख्या डालकर सर्च कर बिल प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी 31 मार्च तक संशोधित बिल पर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ भी प्राप्त कर कसते है। इसके बाद कोई छूट देय नहीं होगी। कर अधीक्षक ने बताया कि जिन आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के स्वकर प्रपत्र नोटिस के साथ निगम द्वारा भेजे जा रहे हैं उनमें से यदि किसी भवन स्वामी को नोटिस पर आपत्ति है तो वह स्वकर प्रपत्र भरकर निगम में जमा करा सकता है और अपने प्रथम संशोधित बिल पर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त कर सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां