मुजफ्फरनगर: यूपी बोर्ड मूल्यांकन के लिए तैयार तीन केंद्र, कंट्रोल रूम से होगी कापियों की 'लाइव' निगरानी

19 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा सघन अभियान, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक होंगे तैनात

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाओं के समापन की ओर बढ़ते ही प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में मूल्यांकन कार्य को शुचितापूर्ण और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने तीन प्रमुख परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास के अनुसार, मूल्यांकन के लिए मुजफ्फरनगर में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज (रोडवेज बस स्टैंड) तथा डीएवी इंटर कॉलेज (आर्य समाज रोड) को केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। पिछली परीक्षाओं के अनुभव और केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार इस्लामिया इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्रों की सूची से बाहर रखने का निर्णय लिया गया है।

मुजफ्फरनगर: ग्राम पंचायत बसेड़ा में भ्रष्टाचार की जांच फाइलों में दफन, एक साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ग्राम पंचायत बसेड़ा में भ्रष्टाचार की जांच फाइलों में दफन, एक साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

पारदर्शिता का 'हाई-टेक' पहरा
इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मसलन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (डीआईओएस) में बने विशेष कंट्रोल रूम से सभी मूल्यांकन कक्षों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और बोर्ड द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की तैनाती अनिवार्य होगी। वहीं मूल्यांकन शुरू करने से पहले परीक्षकों को 'मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं' दिखाई जाएंगी, ताकि नंबर देने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो।

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

समयबद्ध परिणाम की तैयारी
मूल्यांकन कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग 2000 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें तीन अलग-अलग शिफ्टों में विभाजित किया गया है। 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य यूपी बोर्ड के परिणामों को समय से घोषित करना है।

8 मार्च को बढेड़ी गेट पर कुश्ती का महासंग्राम, ओलंपियन एएसपी अनुज चौधरी के पैतृक गांव में होगा भव्य दंगल ये भी पढ़ें  8 मार्च को बढेड़ी गेट पर कुश्ती का महासंग्राम, ओलंपियन एएसपी अनुज चौधरी के पैतृक गांव में होगा भव्य दंगल

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पोक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के बीच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

अज्ञान और अंधविश्वास: बलि और हिंसा से नहीं मिलता ईश्वर का आशीर्वाद

मनुष्य कितना अज्ञानी है! कुछ अक्ल के अंधे लोग निर्जीव मूर्तियों को प्रसन्न करने की कोशिश में लगे रहते हैं,...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अज्ञान और अंधविश्वास: बलि और हिंसा से नहीं मिलता ईश्वर का आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पोक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

उन्नाव। गाय को 'गौ माता' और 'भारत की राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग काे लेकर "गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा" पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पाने वाली सफल अभ्यर्थी ः यूपीएससी

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में रैंक 301 को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पाने वाली सफल अभ्यर्थी ः यूपीएससी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना