पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के साथ मारपीट कर फायरिंग करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर खेड़ा निवासी हिमांशु मितल पुत्र अशोक मितल ने 3 मार्च को थाना टूंडला पर शिकायत दी कि अभियुक्तगण समीक उर्फ चिल्ली, सनी उर्फ तितली पुत्रगढ हद्रेश बिहारी, विष्णु पुत्र छोटेलाल, कृष्णकांत पुत्र राधेश्याम निवासीगढ अलीनगर कैजरा अपने दो- तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ मोटर साईकिल व दो अन्य मोटर साइकिल पर आए और पेट्रोल डलवाया।
पैसे मांगने पर इन्होंने उसके पिता अशोक मितल व सैल्स मैन विनोद कुमार निवासी गांव बैदी थाना उत्तर के साथ एक राय होकर मारपीट कर गाली गलौज की तथा जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादवथाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर वांछित अभियुक्तगण समीक उर्फ चिली पुत्र हृदेश बिहारी व कृष्णकान्त उर्फ बिल्लू पुत्र राधेश्याम निवासीगण अलीनगर कैंजरा थाना टूण्डला को फतेहाबाद रोड होटल जय पैलेस से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तगण की निशान देही के आधार पर घटना में प्रयुक्त 01-01 तमंचा 315 बोर व 01-01 जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां