योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार, ‘प्रोजेक्ट गंगा’ से यूपी में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड का होगा व्यापक विस्तार

-स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन और ओआईएल के बीच सोमवार को होगा बड़ा एमओयू

On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार डिजिटल कनेक्टिविटी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश की पहल पर ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के तहत प्रदेश में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया जाएगा।

लखनऊ के होटल रेनेसां में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश और वनओटीटी इंटरटेनमेंट लि. (ओआईएल - हिंदुजा ग्रुप लि. की सहायक कंपनी) के बीच औपचारिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद  ये भी पढ़ें  भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। इस पहल के तहत न्याय पंचायत स्तर पर 8,000 से 10,000 स्थानीय उद्यमियों को स्वतंत्र डिजिटल सेवा प्रदाता (डीएसपी) के रूप में कार्य करने के लिए सक्षम बनाया जाएगा। ये उद्यमी स्थानीय स्तर पर हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराएंगे, जिससे गांवों में इंटरनेट की पहुंच तेज और सुलभ होगी।

मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

इस परियोजना के माध्यम से अगले 2 से 3 वर्षों में प्रदेश के 20 लाख से अधिक घरों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इस पहल से 10 लाख से अधिक लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, जिससे ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या  ये भी पढ़ें  मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

परियोजना के अंतर्गत चयनित डिजिटल सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, नेटवर्क निर्माण और आधुनिक तकनीकी सक्षमता जैसी संरचित सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का मजबूत नेटवर्क विकसित कर सकें। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘डिजिटल उत्तर प्रदेश’ के विजन को आगे बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और डिजिटल सेवाओं के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह, हिंदुजा ग्रुप के प्रतिनिधि तथा परियोजना से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और ‘प्रोजेक्ट गंगा’ की रूपरेखा तथा इसके संभावित प्रभावों पर अपने विचार साझा करेंगे।

Views: 60

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले एक वांछित अभियुक्त...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर पुलिस की सख्त पाबंदी और लगातार हो रही कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव का असर अब कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के भाव में आए उछाल के...
Breaking News  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया पर दिया बयान

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया पर दिया बयान

उत्तर प्रदेश

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

मेरठ। मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जनपद की बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल की सुरक्षा व तैनात कर्मचारियों पर हर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव