आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 पदों पर बंपर वैकेंसी, 19 मार्च तक करें आवेदन
नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में बेहतरीन करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई बैंक) लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1100 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आईडीबीआई बैंक की ओर से जारी जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्यआईडीबीआई बैंक ने जोन के अनुसार जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के जिन 1100 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें अहमदाबाद, चंढीगढ़ और चेन्नई के लिए 70-70; बेंगलुरु के 75, भोपाल, कोच्चि और पुणे में 55-55, भुवनेश्वर और नागपुर के 50-50, दिल्ली और मुंबई के 130-130, गुवाहाटी के 35, हैदराबाद के 65; कोलकाता के 60, लखनऊ के 85 और पटना के लिए 45 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ और निर्धारित अन्य योग्यता का होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी।
ये भी पढ़ें घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट
आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 250 रुपए फीस निर्धारित की गई है। आईडीबीआई बैंक की ओर से जारी पद के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन ऑनलाइन टेस्ट (ओटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी), पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (पीआरएसटी) के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन 12 अप्रैल को सुबह की शिफ्ट में होने की संभावना है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां