इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा
मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र राणा और एक डॉक्टर के बीच कथित तौर पर मारपीट होती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मार दिए।
बताया जा रहा है कि यह घटना मुरादाबाद की है, हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
योगेन्द्र राणा का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। कुछ समय पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था।
इसके अलावा कुछ महीने पहले भी योगेन्द्र राणा का एक दरोगा के साथ विवाद सामने आया था। उस दौरान दरोगा से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने योगेन्द्र राणा को गिरफ्तार भी किया था।
वहीं अब डॉक्टर के साथ मारपीट के कथित वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर योगेन्द्र राणा सुर्खियों में आ गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की बात कही जा रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां