नारी शक्ति का सम्मान: महिला दिवस पर मुरादाबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सिविल लाइन स्थित पंचायत भवन के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों, सशक्तिकरण और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ मिनोली अविनाश जोशी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रमुख अल्पना ऋषि गुप्ता और सिटी मजिस्ट्रेट सुनीता दहिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को लेकर अपने विचार साझा किए गए।

कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार ये भी पढ़ें  कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला शक्ति, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा ये भी पढ़ें  सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाली छात्राओं और महिलाओं को मंच पर बुलाकर चेक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर छात्राओं और महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप ये भी पढ़ें  सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप

इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं और बेटियों की शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता समाज के समग्र विकास के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। महिला दिवस के इस आयोजन ने नारी शक्ति के सम्मान के साथ-साथ बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का संदेश भी दिया।

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पोक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के बीच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

उत्तर प्रदेश

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पोक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

उन्नाव। गाय को 'गौ माता' और 'भारत की राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग काे लेकर "गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा" पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना