सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने अवैध स्मैक व शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को अवैध शराब व स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान दुमझेडा रोड से अभियुक्त आस मोहम्मद उर्फ आसू पुत्र रिजवान उर्फ छोटा निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
वहीं सुल्तानपुर से फिरोजाबाद जाने वाले रास्ते पर आम बाग के पास से अभियुक्त रहीश पुत्र सत्तार निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना को 45 पव्वे व फ्रूटी देशी शराब महबूबा उत्तर प्रदेश मार्का के साथ गिरफ्तार कर लिया। तथा आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार, उप निरीक्षक रवि कुमार, मुख्य आरक्षी कुलदीप, आरक्षी कृष्णवीर सिंह, गोपाल सोलंकी, उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, आरक्षी सुमित कुमार व हरिभान सिंह शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां