सहारनपुर में तीसरे जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क, क्षेत्र में पुलिस बल को किया गया तैनात
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तीसरे जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। Nakur के सीओ ने क्षेत्र के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। इस दौरान मुस्लिम समाज के जिम्मेदार और सम्मानित लोगों के साथ बातचीत भी की गई, ताकि नमाज के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां